- Home
- Viral
- 13 साल से अकेले कर रहा दो मनोरोगी बेटों की परवरिश, सड़ती मिली लाश, डाइपर पहने मिले दोनों बेटे
13 साल से अकेले कर रहा दो मनोरोगी बेटों की परवरिश, सड़ती मिली लाश, डाइपर पहने मिले दोनों बेटे
हटके डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में एक घर में दो मनोरोगी बेटों की देखभाल करने वाले 49 वर्षीय पिता की लाश मिली है। घर में दोनों बेटे कमरे में बाहर से लॉक थे। दोनों के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उनमें से एक की उम्र 17 और दूसरे की उम्र 19 साल है। उनके पिता की दोस्त गेल स्मिथ जब उनसे मिलने पहुंची तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। दोनों बेटों ने डायपर पहने हुए थे। पड़ोसियों ने बताया कि वह अकेले ही दोनों बेटों की 13 साल से परवरिश कर रहे थे। उसकी आर्थिक हालत भी ठीक नहीं थी। मौत की खबर सुनकर पुलिस घर पहुंची और लाश बरामद की।

दोनों बेटों के बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। दोनों ने डाइपर पहना हुआ था। वह कमरे के फर्श पर अधनंगे लेटे मिले।
मृतक की करीबी दोस्त जब उनसे मिलने घर पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इन्फॉर्म किया। उनका कहना है कि वह कोई बुरा पिता नहीं था। बस वह मजबूर था और कई सालों से अकेले उनकी परवरिश कर रहा था।
उनकी मौत के बाद पड़ोसियों ने उनके याद में उन्हें फूल भेंट किए।
बेटों के कमरे में लॉक की जगह खाने वाला चम्मच का जुगाड़ वाला लॉक लगा हुआ था।
पड़ोसियों ने उनकी याद में उनके घर पर हैंडरिटन नोट लगाए जिसमें लिखा हुआ था वी विल मिस यू।
ब्रिसबेन के स्टेफोर्ड शहर की इसी गली में उनका घर था। जहां वे तीनों रहते थे।
घर के गार्डन में बने स्टोर रूम में बच्चों के खेलने का सामान रखा हुआ है। इसमें बच्चों की फुटबॉल भी डली
मिली।
मृतक की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों बेटों को अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस का कहना है कि हत्या जैसा कोई अंदेशा नहीं है लेकिन बॉडी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News