MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 10 का लड़का नहीं निकला 13 की लड़की के होने वाले बच्चे का बाप, खुद किया खुलासा- अंधेरे में किसी और ने किया था रेप

10 का लड़का नहीं निकला 13 की लड़की के होने वाले बच्चे का बाप, खुद किया खुलासा- अंधेरे में किसी और ने किया था रेप

हटके डेस्क: दुनिया में कभी भी कुछ भी हो सकता है। साल की शुरुआत में रूस से आई एक खबर ने दुनिया में हड़कंप मचा दिया था। साइबेरिया में रहने वाली 13 साल की एक लड़की ने 10 साल के लड़के को अपने होने वाले बच्चे का बाप बताकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने अपनी प्रेम कहानी एक टीवी प्रोग्राम पर शेयर की थी। उस समय कई लोगों को इसपर यकीन नहीं हुआ था लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को स्वीकार किया था। लेकिन अब लड़की ने नया खुलासा करते हुए बताया कि बच्चे का असली बाप कोई और है। लड़की ने नया खुलासा करते हुए कहा कि उसके साथ रेप किया गया। इस कारण वो प्रेग्नेंट हुई। पहले उसमें सच बोलने की हिम्मत नहीं थी। इसलिए उसने झूठ बोला था। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 18 2020, 10:46 AM IST| Updated : May 18 2020, 01:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

जनवरी में रूस के एक टीवी प्रोग्राम में 13 साल की दारिया, जो अब 14 की हो गई है, ने 10 साल के इवान को अपने होने वाले बच्चे का बाप बताया था। दोनों ने अपनी लव स्टोरी सबके साथ शेयर की थी। दारिया ने बताया था कि दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं। उनकी मुलाक़ात एक कॉमन फ्रेंड ने करवाई थी। 

210

अब जाकर दारिया ने लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी की सच्चाई बताई। दारिया ने कहा कि इवान उसके होने वाले बच्चे का बाप नहीं है। दरअसल, उसका रेप हुआ था। इस कारण ही वो प्रेग्नेंट हो गई। उसके गर्भ में पल रही बच्ची का असली बाप कोई और है। 

310

दारिया ने जब जनवरी में खुलेआम इवान को अपने होने वाले बच्चे का पिता बताया था, तबसे चर्चा में आ गई। दारिया का एक इंस्टा अकाउंट है। प्रेग्नेंट एट 13 नाम के इस पेज के 2 लाख 8 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। 

410

दारिया ने अब खुलासा करते हुए कहा कि इवान उसके बच्चे का पिता नहीं है। उसने इस सच्चाई को दुनिया से छिपाया लेकिन उसकी आत्मा शांत नहीं बैठ रही। जब उससे पूछा गया कि इवान नहीं, तो कौन उसके बच्चे का पिता है, तब उसने खुलासा किया कि उसके पेट में पल रहा बच्चा उसके रेपिस्ट का है।  

510

दारिया ने आगे कहा कि ये सच बताना उसके लिए काफी पीड़ादायक है। उसका रेप हुआ था और वो बेहद दर्दभरा था। लंबे समय तक उसने सच को सबसे छिपाया लेकिन ये सच उसे शान्ति से जीने नहीं दे रहा। 

610

दारिया का रेप 16 साल के एक लड़के ने किया था। दारिया के मुताबिक, वो उसके स्कूल का तो नहीं था। लेकिन इस मोटे और लंबे रेपिस्ट को वो पहचानती है। 


 

710

14 साल की इस लड़की ने बताया कि पुलिस में उसने रेपिस्ट की जानकारी दे दी है। वो अभी भी खुलेआम घूमता है। जब उसकी बेटी का जन्म हो जाएगा, तब डीएनए के आधार पर उसे अरेस्ट किया जाएगा।  

810

दारिया ने आगे अपने रेपिस्ट के बारे में बताया कि वो उसी शहर में रहता है। नवंबर में रात के अंधेरे में इस मोटे लड़के ने उसे सुनसान सीढ़ियों पर पकड़ लिया था कर उसके साथ रेप किया था। लेकिन वो उसका नाम जानती है। 
 

910

इवान और दरिया अब रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने होने वाली बच्ची का नाम कैरोलिना रखा है। दारिया का कहना है कि वो लंबे समय तक अपनी मां से भी अपने रेप की बात डिस्कस करने से डरती रही। इस कारण उसने इवान के पिता होने की झूठी कहानी बना ली। 

1010


दोनों ने दुनिया के सामने अपने रिश्ते का खुळासा किया था। जहां दारिया ने साफ़ कहा था कि सेक्स करने का आइडिया इवान का था। लेकिन दोनों नहीं जानते थे कि वो इसके बाद प्रेग्नेंट हो जाएगी। हालांकि, उस समय कई डॉक्टर्स थे जिन्होंने इसे इम्पॉसिबल करार दिया था। अब जाकर सच सामने आ ही गया। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved