अपने 'पति' को हाथ में टांगकर घूमती है ये महिला, घर आते ही सीने से लगाकर सो जाती है
हटके डेस्क: प्यार की कोई सीमा नहीं होती। प्यार तो किसी को भी कभी भी और किसी से भी हो सकता है। प्यार होने के बाद लोग सही गलत का अंतर भी नहीं समझ पाते। पहले प्यार दो विपरीत लिंग के बीच का रिश्ता माना जाता था। इसके बाद सेम सेक्स में रिलेशन को भी समाज ने स्वीकृति दे दी। लेकिन अब तो लोगों को निर्जीव चीजों से भी प्यार होने लगा है। सेक्स डॉल्स से रिश्ता बनाने वाले कुछ लोग भी सामने आए। लेकिन हाल ही में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर जिस प्यार का जिक्र किया वो शॉकिंग है। इस लड़की ने बाजार से एक सूटकेस ख़रीदा और फिर उसके प्यार में ऐसी दीवानी हुई कि उसी से शादी भी कर ली। जी हां, इस लड़की की ये प्रेम कहानी लोगों को हैरान कर रही है।

अजब प्रेम की ये गजब कहानी रूस से सामने आई। यहां एक लड़की को इंसान से ज्यादा निर्जीव चीजों से प्यार है। वो लड़कों को डेट करने की जगह सामान खरीदती हैं और उनसे अपना सुख-दुःख बांटती है। उसका कहना है कि वो इन सामानों के प्रति आकर्षित हो जाती है।
आकर्षण का ये सिलसिला ऐसा चलता है कि इस लड़की ने किसी इंसान को अपना पति बनाने की जगह सूटकेस से शादी कर उसे अपना पति बना लिया। जी हां, रेन गॉर्डन नाम की इस महिला ने कहा कि वो किसी इंसान से लाख गुना ज्यादा इस सूटकेस से जुड़ाव महसूस करती हैं।
रेन को काफी समय से निर्जीव चीजों के प्रति आकर्षण रहा है। वो सामान खरीदकर उनसे बातें करती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि उसने कभी इंसान को डेट नहीं किया। 2017 में वो एक शख्स को डेट कर रही थी। लेकिन लड़के ने पाया कि वो उससे ज्यादा अपने घर के सामान से बात करती हैं तो आखिरकार उसने ब्रेकअप कर लिया।
अब बात करते हैं रेन के पति के बारे में। रेन ने इसे गिडियॉन नाम दिया है। वो इस सूटकेस को 2015 में खरीदकर लाई थी। उसने हार्डवेयर शॉप से इसे ख़रीदा था। शुरुआत में वो सूटकेस के लुक से प्रभावित हुई थी। वो उसे घंटों देखती रहती थी।
इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। रेन का कहना है कि वो धीरे-धीरे सूटकेस से प्यार करने लगी। रेन के मुताबिक, सूटकेस उसकी बात सुनता है और उसकी फीलिंग्स समझता है। रेन के मुताबिक, गिडियॉन ना सिर्फ उसका पति है बल्कि उसका दोस्त और मेंटॉर भी है।
रेन ने बताया कि दोनों के बीच आध्यात्मिक कनेक्शन है। दोनों कम्युनिकेशन टेलीपैथी के तहत बातें करते हैं। रेन का कहना है कि सूटकेस उससे बात करता है जिसे सिर्फ वो सुन पाती हैं। रेन के मुताबिक, इंसान से अच्छा तो सामान होता है।
रेन ने गिडियॉन से शादी कर ली है। वो गिडियॉन को अपने हाथों में लेकर बाहर घूमने जाती है। दोनों साथ में डेट पर जाते हैं। घर पर रेन गिडियॉन को सीने से चिपकाकर सोती है। रेन के परिवार भी अब इस रिश्ते को एक्सेप्ट कर चुके हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News