मिला एनाकोंडा फिल्म से भी कई गुना बड़ा सांप, देखकर हर किसी की फटी रह गई आंखें
हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के जानवर रहते हैं। कई के बारे में हम जानते हैं तो कई के बारे में सिर्फ किताबों में पढ़ा है। कई प्रजाति के जानवरों के ऊपर सालों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। ये जानवर हैं या नहीं, इसके ऊपर लगातार बहस चलती रहती है। डायनासोर को किसी ने देखा नहीं है लेकिन इसके फॉसिल की वजह से इनके होने का सबूत मिला। ऐसा ही कुछ है एनकोंडास के साथ। ये विशालकाय सांप जंगलों में आम आदमी से दूर रहते हैं। हम में से ज्यादातर लोगों ने इसे किताबों और फिल्मों में देखा होगा। फिल्मों में इसके साइज को देखकर आपको भी हैरत होती होगी कि क्या वाकई कोई ऐसा सांप होता होगा, जो इतना बड़ा होता होगा? आज से पहले शायद आप इन्हें काल्पनिक ही समझते होंगे। लेकिन अब साइंटिस्ट्स ने दुनिया के सबसे बड़े सांप का पता लगा लिया है। इसकी लंबाई 42 फीट है। ये सांप एनकोंडा फिल्म में दिखाए सांप से भी बड़ा है। इसे देख हर कोई हैरान है। आइये आपको बताते हैं दुनिया एक इस सबसे बड़े आकार के सांप के बारे में...

आखिरकार सालों के खोज के बाद साइंटिस्ट्स ने दुनिया के सबसे विशाकाय सांप का पता लगा लिया है। ये सांप आज से 50 से 60 मिलियन साल पहले पृथ्वी पर मौजूद थे। इनका वजन गाय से दुगना था।
अब विलुप्त हो चुके इस सांप का नाम तितनोबोआ था। इसे टाइटैनिक बोआ के नाम से भी जाना जाता है। ये अब तक के पाए गए सबसे बड़े सांपों में से एक हैं। और इसका आकार किसी के लिए डरावने सपने जैसा है।
साइंटिस्ट्स के मुताबिक, ये सांप डायनासोर के गायब होने के 65 मिलियन साल तक पृथ्वी पर थे। इनका साइज 42 फ़ीट तक था। साथ ही इनका वजन 1 हजार 179 किलो तक हो सकता था।
शोध में सामने आया कि ये सांप डायनासोर की मौत के बाद दुनिया में राज कर रहे थे। ये अमेजन के जंगलों में रहते थे। जहां का गर्म तापमान उन्हें जिन्दा रहने में और बड़ा होने में मदद करता था।
साइंटिस्ट्स ने खुलासा किया कि ये सांप पलोन एपोच पीरियड में थे। यानी ये सांप 30 से 34 डिग्री सेल्सियस में जिन्दा रह पाते थे। इनके साइज को लेकर भी साइंटिस्ट्स ने कई खुलासे किये।
कहा गया कि तापमान के कारन इनका साइज इतना बड़ा था। गर्म तापमान में रहने वाले सांप मॉडर्न साँपों की तुलना में ज्यादा बड़े होते हैं।
इन बोआ साँपों का फॉसिल 2009 में कोलंबिया में इंटरनेशनल साइंटिस्ट्स ने पाया था। फ्लोरिडा म्यूजियम ने इस फॉसिल की जानकारी दी थी।
साइंटिस्ट्स ने बताया कि फिल्मों में दिखाया गया सांप इससे काफी छोटा था। असली वाले तो उससे भी कई गुना बड़े थे।
इनके खाने के बारे में जानकारी दी गई ये साल में दो से तीन बार ही खाते थे। लेकिन जब खाते थे तो एक बड़ा मगरमच्छ तुरंत पचा जाते थे। इसके अलावा ये कछुआ और मछली भी खाते थे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News