- Home
- Viral
- पिता ने पार की हैवानियत की हद, 20 साल तक सौतेली बेटी को किडनैप कर दिन-रात किया सेक्स, बनाया 9 बच्चों की मां
पिता ने पार की हैवानियत की हद, 20 साल तक सौतेली बेटी को किडनैप कर दिन-रात किया सेक्स, बनाया 9 बच्चों की मां
हटके डेस्क: क्राइम की दुनिया में ऐसी कई खबरें आती हैं, जो आपको हैरान कर देती हैं। सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर कोई इतनी खौफनाक सोच कैसे रख सकता है। ऐसा ही एक मामला ओक्लाहोमा से सामने आया, जहां एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को बीते 20 सालों से बंधक बना रखा है। साथ ही दरिंदे ने अपनी बेटी को ही 9 बच्चों की मां बना डाला। रिश्तों को तार-तार करने वाली ये घटना अब मीडिया के सामने आई है। महिला ने खुद अपने साथ हुई दरिंदगी लोगों को बताई, जिस सुन आपका कलेजा भी कांप उठेगा।

ओक्लाहोमा में रहने वाली रोसलिन मैकगिन्निस को क्या पता था कि उसकी मां जिस शख्स से दूसरी शादी कर रही है, वो उसकी पूरी जिंदगी तबाह कर देगा। शख्स ने ना सिर्फ उसका रेप किया, बल्कि उसे मारता-पीटता भी रहा। रोसलिन जब 10 साल की थी,तभी उसकी मां ने हेनरी मिशेल पीट नाम के एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी। तब से ही हेनरी उसे गलत तरीके से छूता था। इतना ही नहीं वो उसकी मां को भी मारता था।
जब रोसलिन 12 की हुई, तब उसकी मां ने हेनरी के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए। लेकिन हेनरी ने इसका बदला लेने का फैसला किया। उसने 12 साल की रोसलिन को उसके स्कूल से किडनैप कर लिया। उसकी मां ने इसे लेकर पुलिस कंप्लेन भी की, लेकिन रोसलिन कभी लौट कर नहीं आई।
हेनरी ने इस दौरान रोसलिन के साथ एक झूठी शादी कर ली और उसे बताया कि उसकी मां उससे नफरत करती है। इसके बाद अमेरिका से दोनों मेक्सिको आ गए, जहां से 20 साल तक रोसलिन टॉर्चर सहती आई। हेनरी हर दिन उसके साथ रेप करता था। इतना ही नहीं उसने रोसलिन की पहचान छिपाने के लिए उसके बालों के कलर से लेकर उसका पूरा लुक बदलवा दिया।
मार-पीट के बीच मात्र 15 की उम्र में रोसलिन प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद हेनरी ने 8 और बच्चे पैदा करने का रोसलिन पर दवाब बनाया। हेनरी रोसलिन से भीख मंगवाता था और उससे आए पैसों से शराब पी जाता था। साथ ही रोसलिन को हिंसा का भी शिकार होना पड़ा। कई बार उसकी हड्डियां टूटी, जिसे डॉक्टर को भी नहीं दिखाया गया।
एक दिन अचानक शॉपिंग के दौरान रोसलिन की मुलाक़ात एक कपल से हुई, जिसने उसकी मदद की। शॉपिंग के दौरान पैसे कम पड़ने पर इस कपल ने उनके लिए पे किया था। हालांकि, बातचीत के दौरान दोनों को शक हुआ कि रोसलिन मुसीबत में है। लेकिन हेनरी भी शातिर था। उसने तुरंत अपना घर बदल लिया।
एक दिन अचानक रोसलिन के बड़े बेटे ने घर छोड़ दिया। इसके बाद रोसलिन ने अपने पति के शराब पीकर बेहोश होते ही सारे बच्चों के साथ वो घर हमेशा के लिए छोड़ दिया। रोसलिन उस कपल के घर पहुंची, जिसने उसकी मदद की थी। वहां से दोनों पुलिस के पास आए।
पुलिस ने बयान के आधार पर हेनरी को अरेस्ट कर लिया। इस तरह टॉर्चर का ये सिलसिला तो खत्म हुआ लेकिन मेंटली वो आज भी ट्रामा में है। जब हेनरी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो अपनी पत्नी से प्यार करता है। रोसलिन जो भी कह रही है वो झूठ है। इस साल फरवरी में कोर्ट ने हेनरी को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही रोसलिन को 50 हजार डॉलर का हर्जाना भी देने को कहा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News