- Home
- Viral
- 15 हजार साल पहले इंसानों ने किया था 'दानव' का शिकार, अब जाकर जमीन के नीचे से निकली हड्डियां
15 हजार साल पहले इंसानों ने किया था 'दानव' का शिकार, अब जाकर जमीन के नीचे से निकली हड्डियां
हटके डेस्क: मेक्सिको में फेलिपे एंजेलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास चल रही खुदाई के दौरान लोगों एक हाथ कुछ ऐसा लगा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। यहां कंस्ट्रक्शन साइट से एक दो नहीं, बल्कि 60 मैमॉथ्स की हड्डियां मिली। इसके अलावा यहां कुछ जंगली भैंसे और ऊंट की भी हड्डियां मिली। सबसे हैरत की बात तो कि इन सबके साथ करीब 15 इंसानी खोपड़ी भी बरामद की गई। ये हड्डियां पिछले साल ही मिली थी। लेकिन अब जाकर इसकी तस्वीरें सामने आई। बताया जा रहा है कि अब जिस जगह पर ये एयरपोर्ट है, वहां कई सालों पहले जानवरों को फंसाने की जगह बनाई गई थी। जानकारी के मुताबिक, ये हड्डियां 15 हजार साल पहले की है। मैमॉथ्स विशालकाय जानवर थे, जो अब विलुप्त हो गए हैं।

मेक्सिको में एयरपोर्ट के पास एक कोलंबियाई विशाल मैमॉथ की खोपड़ी और टस्क मिले। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जानवर का वजन 20,000 पाउंड तक होगा। साथ ही ये हड्डियां 12 हजार साल पहले की बताई जा रही है।
इस कोलंबियाई मैमॉथ के दांत 16 फ़ीट लंबे हो सकते हैं। तस्वीर में सावधानी से जमीन से अवशेषों को निकालते लोग।
अब मैमॉथ दुनिया से खत्म हो गए हैं। इनकी जिंदगी 65 साल लंबी हो सकती है। 15 फ़ीट बड़े इन जानवरों के शरीर में काफी कम बाल होते हैं। साथ ही ये काफी वजनी भी होते हैं।
साइट पर मिले मैमॉथ के दांत। इन विशालकाय जानवरों के दांत भी काफी बड़े होते हैं। साथ ही इस साइट से कई हड्डियां भी मिले।
ये हड्डियां मेक्सिको के फेलिपे एयरपोर्ट के पास मिली। ये हड्डियां सांता लुसिया शहर के पास से मिली। बताया जा रहा है कि ये हड्डियां पिछले साल ही मिली थी। लेकिन अब जाकर तस्वीरें सामने आई है।
इस जगह पर दो गुफा भी मिले। इन गुफाओं को 15 हजार साल पहले बनाया गया था। कहा जा रहा है कई इन गुफाओं में मैमॉथ्स को पकड़ा जाता था और फिर इंसान उसे मारते थे।
साइट से बरामद इतने विशाल दांतों को देख लोग भी हैरान थे। इन तस्वीरों को मेक्सिको नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी ने क्लिक किया था।
ये मैमॉथ्स आज से 14 हजार साल पहले ही खत्म हो गए थे।। ये जानवर सिर्फ पेड़-पौधे खाते थे। साइंटिस्ट्स का कहना है कि एक साथ इतनी हड्डियां साफ़ बताती है कि इस जगह पर इनका शिकार किया जाता था।
ये गड्ढा 6 फ़ीट गहरा था। साथ ही इसका डायमीटर 25 यार्ड था। इसका इस्तेमाल इन जानवरो को फंसाने के लिए ही किया जाता था। कहा जा रहा है कि इन गुफाओं की उम्र 35 हजार साल पुराने भी हो सकते हैं।
सबसे शॉकिंग बात तो ये थी कि इस जगह से इंसानी खोपड़ी भी बरामद की गई। साथ ही कुत्ते और भी कई अलग-अलग जानवर के अवशेष मिले।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News