- Home
- Viral
- लॉकडाउन में अपनी 20 प्रेमिकाओं संग साइकिल चलाने बाहर निकला राजा, कोरोना में हसीनाओं संग हैं कवारेंटाइन
लॉकडाउन में अपनी 20 प्रेमिकाओं संग साइकिल चलाने बाहर निकला राजा, कोरोना में हसीनाओं संग हैं कवारेंटाइन
हटके डेस्क: कोरोना वायरस के कहर ने दुनिया को तबाही का वो मंजर दिखा दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस जानलेवा वायरस से बचाव के लिए हर देश की सरकार पूरी शिद्दत से लगी हुई है। चीन से शुरू हुए इस वायरस ने आज दुनिया के कई देशों को अपना शिकार बना लिया है। लेकिन इन सभी चिंताओं से दूर थाईलैंड के राजा देश से दूर जर्मनी में एक पांच सितारा होटल में क्वारेंटाइन हैं। वो भी अपनी 20 प्रेमिकाओं के साथ। 67 साल के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न जर्मनी के ग्रैंड होटल सोंनेबिचल में क्वारेंटाइन हैं। वो बीते कई महीनों से इस आलिशान होटल में बंद हैं। अब उन्हें होटल के बाहर अपनी 20 महिला बॉडीगार्ड्स के साथ साइक्लिंग का मजा लेते देखा गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है...

जर्मन होटल के बाहर थाईलैंड के इस अय्याश राजा को अपनी 20 प्रेमिकाओं के साथ जर्मन होटल के बाहर देखा गया। वो उनके साथ साइक्लिंग का मजा लेते दिखे।
इस राजा ने होटल के चौथे फ्लोर को पूरी तरह बुक कर अपने लिए एक महल ही बना लिया है। वो पूरा समय यहीं बिताता है। उसकी प्रेमिकाएं भी दिनभर यहीं रहती हैं। और राजा की जरूरतों का ध्यान रखती हैं।
राजा ने इस होटल के फोर्थ फ्लोर में कई एंटीक चीजें मंगवाकर इसकी साज सज्जा की है। जारी हुई नई तस्वीरों में राजा इन हसीनाओं के साथ होटल के बाहर साइकिल पर घूमता नजर आया।
राजा जर्मनी के इसी होटल में ठहरा हुआ है। इस होटल में अभी बुकिंग क्लोज़्ड है। लेकिन होटल ने अपने लॉन्ग टर्म गेस्ट के बारे में कुछ नहीं बताया है।
बता दें कि जबसे दुनिया में कोरोना की कहर के कारण लॉकडाउन शुरू हुआ, तब से ही ये राजा जर्मनी के पांच सितारा होटल में बंद है। इसने अपने साथ 20 बॉडीगार्ड्स, जो उसके हैरम का हिस्सा हैं, उनको भी साथ रखा हुआ है। इस कारण पहले ही राजा की काफी किरकिरी हो चुकी है।
मामला तब सामने आया था जब विदेशी मीडिया मेट्रो यूके ने थाईलैंड के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न के बारे में खबर छापी, जिसके बाद बवाल मच गया। खबर में ये बताया गया कि राजा मार्च के आखिरी हफ्ते में, जब सारी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही थी, अपनी 20 प्रेमिकाओं संग घूमने निकल गया था।
राजा बैंकॉक से जर्मनी गया था। वहां उसके साथ उसकी 20 प्रेमिका भी थीं। जब राजा वहां पहुंचा, तो ये बताया गया कि राजाजी कोरोना के कारण खुद को इन 5 स्टार होटल में आइसोलेट करेंगे।
राजा अपनी 20 प्रेमिकाओं संग इस होटल में आइसोलेशन में हैं। लेकिन ये हैं तो राजा। इनके लिए क्या नियम और क्या कायदे? राजा जी को मन हुआ बैंकॉक जाने का तो इन्होने लॉकडाउन भी तोड़ दिया।
इन्हें अपनी पत्नी से मिलने का मन हुआ, तो जर्मनी से स्विट्ज़रलैंड गए और फिर वहां से बैंकॉक। वापस अपनी पत्नी के साथ स्विट्ज़रलैंड आए। जहां उनकी पत्नी रानी सुथिडा रुक गई और राजा वापस जर्मनी आ गए।
दरअसल, राजा थाईलैंड में होने वाले चक्र डे में भाग लेने गए थे। उन्होंने इस ट्रिप में थाईलैंड के पीएम से मुलाकात की और सेना के प्रमुख से भी मिले। थाईलैंड के राजा अपनी अयाशियों के लिए पहले से बदनाम हैं। उन्हें किंग रामा एक्स के नाम से भी जाना जाता है।
थाईलैंड के राजा को नहीं लगता कि ये वायरस फैलाने में चीन का हाथ है। उन्होंने चक्र डे के दौरान कहा कि इस महामारी में किसी की गलती नहीं है। अब इसके कारणों को समझकर इससे निकलने की कोशिश करनी चाहिए।
कोरोना के दौरान मौज-मस्ती कर रहे राजा को गद्दी 2016 में मिली थी। राजा वजिरालॉन्गकोर्न ने चार बार शादियां की हैं। जिसमें वो फिलहाल चौथी पत्नी के साथ रह रहे हैं। उनकी चौथी पत्नी पहले उनकी बॉडीगार्ड थीं। आशिकमिजाज इस राजा का दिल उसपर आ गया और उसने शादी कर ली।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News