MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • समुद्र में मछली पकड़ने गया था शख्स, अचानक जाल में फंसा 'दैत्य', देखते ही फटी रह गई आंखें

समुद्र में मछली पकड़ने गया था शख्स, अचानक जाल में फंसा 'दैत्य', देखते ही फटी रह गई आंखें

हटके डेस्क। कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनके बारे में पहले से कोई सोच तक नहीं सकता है। ऐसा ही हुआ चार्टर ऑपरेटर एड फॉकनर के साथ जब इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने एक दैत्याकार मछली को पकड़ा। फॉकनर ने यह विशाल मछली ऑस्ट्रेलिया के साउथ-ईस्ट क्वीन्सलैंड के रेनबो बीच पर पकड़ी। उनका कहना है कि 30 साल से वे फिशिंग का काम कर रहे हैं, लेकिन पहली बार यह दैत्याकार मछली उनके जाल में फंसी है। कोरोनावायरस महामारी के चलते उनका काम पिछले कुछ महीने से बंद था, लेकिन इसी हफ्ते उन्होंने मछली पकड़ने के लिए बोट को समुद्र में उतारा। उनका कहना है कि 20 मिनट तक संघर्ष करने के बाद वे 22 किलो की इस मछली को काबू में कर सके। लाल रंग की यह मछली 104 सेंटीमीटर लंबी है। फॉकनर का कहना है कि इस मछली को खा पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अक्सर 8 किलो, 10 किलो और 12 किलो की मछलियां जाल में फंसती रहती हैं, लेकिन पहली बार 22 किलो की यह मछली पकड़ में आई है। क्वींसलैंड म्यूजियम के फिश एक्सपर्ट जेफ जॉनसन का कहना है कि 22 किलो की  रेड एम्परर मछली इससे पहले 1962 में पकड़ी गई थी। फॉकनर ने कहा कि वे इस मछली को क्वींसलैंड फिशरीज को डोनेट कर देंगे, ताकि वैज्ञानिक इसकी स्टडी कर सकें। इससे रेड एम्परर फिश की दूसरी प्रजातियों की खोज में भी मदद मिल सकती है। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 28 2020, 10:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

इस दैत्याकार मछली को देख कर सभी हैरत में हैं। फॉकनर का कहना है कि अपने पूरे करियर में उन्होंने ऐसी मछली नहीं देखी। 

210

काफी जद्दोजहद के बाद फॉकनर इस मछली को पकड़ने में सफल हो सके। करीब 20 मिनट तक जूझने के बाद उन्होंने मछली को काबू किया और बोट पर लेकर आए। 

310

कोरोनावायरस महामारी में उनका काम बंद था। इसी हफ्ते वे अपनी इस बोट से साउथ-ईस्ट क्वीन्सलैंड के रेनबो में मछली पकड़ने के लिए निकले। 

410

समुद्र की गहराई में तैरती रेड एम्परर मछली। पहली बार इसे साल 1962 में पकड़ा गया था। इस प्रजाति की मछलियां कम ही मिलती हैं। 

510

रेड एम्परर मछली की काफी करीब से ली गई फोटो। यह मछली देखने में बहुत ही भयानक लगती है। 

610

साउथ-ईस्ट क्वीन्सलैंड के रेनबो में मछली पकड़ने के लिए बोट पर प्रोफेशनल मछुआरे जाते हैं। यहां कई किस्म की मछलियां मिलती हैं, जिनकी काफी डिमांड है। 

710

आम तौर पर मछुआरों को कई बार काफी बड़ी मछलियां मिल जाती हैं, लेकिन रेड एम्परर का मिलना अपने आप में एक खास बात है। 

810

दैत्याकार रेड एम्परर को काबू में करने के बाद उसे पकड़े हुए फॉकनर। 

910

क्वींसलैंड के समुद्र में ऐसी बड़ी मछलियां अक्सर मिल जाया करती हैं। इनका वजन 8 किलोग्रामसे लेकर 12 किलोग्राम तक होता है। 

1010

क्वींसलैंड के समुद्र में प्रोफेशनल मछुआरों के अलावा शौकिया तौर पर फिशिंग करने भी लोग जाते हैं। कई बार उन्हें भी कोई बड़ी मछली हाथ लग जाती है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
Recommended image2
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO
Recommended image3
कमाई ₹2 लाख महीना, डिग्री कोई नहीं! ड्राई-क्लीनिंग कपल के बिजनेस का चौंकाने वाला सच
Recommended image4
गजब! पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, Ex IT प्रोफेशनल निकला शातिर चोर, कर डाली 60+ चोरियां, खरीद ली BMW
Recommended image5
सुबह-सुबह पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर दिखा कुदरत का कमाल, वीडियो ने जीता दिल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved