MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • लॉकडाउन से ठीक पहले दूसरी दुनिया चला गया ये शख्स, 21 साल से 'गायब' इस जगह में कोरोना के डर से जा छिपा

लॉकडाउन से ठीक पहले दूसरी दुनिया चला गया ये शख्स, 21 साल से 'गायब' इस जगह में कोरोना के डर से जा छिपा

हटके डेस्क। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग एक से एक तरीके अपनाने लगे हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शख्स क्वारंटाइन के लिए एक ऐसी जगह पर चला गया, जो पिछले 21 साल से पब्लिक के लिए बंद कर दी गई थी। रिचर्ड मैकग्यूरे नाम का 42 साल का यह शख्स वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड डिस्कवरी आइलैंड में जा कर छुप गया था। ऑरेंज काउंटी शेरिफ के डिप्टीज ने इसे पिछले गुरुवार को वहां पाया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने पर इस शख्स ने बताया कि वह वहां सोमवार को आया था और करीब एक हफ्ता यहां रहना चाहता था। उसने कहा कि यह जगह स्वर्ग जैसी है। क्वारंटाइन के लिए इससे बेहतर दूसरी कोई जगह हो नहीं सकती। ऑरेंज काउंटी शेरिफ के डिप्टीज को इस शख्स तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वे इस शख्स को ढूंढने के लिए पैदल चले, हेलिकॉप्टर और बोट का इस्तेमाल किया, लेकिन वह आसानी से नहीं मिल सका। पुलिस ने उसे चेतावनी देने के लिए लाउडस्पीकर तक का इस्तेमाल किया, पर रिचर्ड इस डिज्नी आइलैंड की किसी बिल्डिंग में सोया हुआ था, इसलिए वह उनकी आवाज नहीं सुन पाया। आखिरकार, पुलिस किसी तरह उस तक पहुंचने में कामयाब हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया। रिचर्ड ने कहा कि उसे यह पता नहीं था कि यहां आना मना है, जबकि वहां नो ट्रेसपासिंग के कई साइनबोर्ड लगे हैं। बहरहाल, उसे यह आदेश दिया गया कि आगे से वह डिज्नी की किसी भी प्रॉपर्टी में नहीं जाएगा। डिस्कवरी आइलैंड को पब्लिक के लिए 1999 में ही बंद कर दिया गया था। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 04 2020, 10:57 AM IST| Updated : May 04 2020, 02:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड डिस्कवरी आइलैंड बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां कई पार्क, वॉटरफॉल और बिल्डिंग्स हैं, लेकिन अब यह जगह पब्लिक के लिए बंद कर दी गई है। 

210

वाल्ट डिज्नी पार्क दुनिया भर में फेमस हैं। यह कैरेक्टर बच्चों के बीच कॉफी पॉपुलर है। अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में भी इस थीम पर कई पार्क बनाए गए हैं। 

310

वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड डिस्कवरी आइलैंड का एक मनमोहक नजारा। इस जगह की खूबसूरती को देख कर इसे कोई भी पैराडाइज कह सकता है। 

410

वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड डिस्कवरी आइलैंड में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स के साथ ऐसी शांत प्राकृतिक जगह भी है। यहां चारों तरफ फैली हरियाली के साथ वॉटर रिजर्व भी देखने को मिलते हैं। 

510

वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड डिस्कवरी आइलैंड में सतरंगी रौशनी से नहाई हुई एक बिल्डिंग।  

610

वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड डिस्कवरी आइलैंड का एक खूबसूरत नजारा। पहले यहां काफी लोग घूमने आया करते थे। 

710

वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड डिस्कवरी आइलैंड की आसमान से ली गई एक तस्वीर। यहां की सुंदरता किसी का भी मन मोह लेगी। 

810

वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड डिस्कवरी आइलैंड जब पब्लिक के लिए खुला था, तब यहां अक्सर इस तरह की आतिशबाजी होती थी। 

910

रिचर्ड मैकग्यूरे नाम का 42 साल का यह शख्स कोरोना से बचने के लिए वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड डिस्कवरी आइलैंड में जा कर छुप गया था।

1010

वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड डिस्कवरी आइलैंड की एक बेहद खूबसूरत जगह। कौन भला यहां समय नहीं बिताना चाहेगा। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved