- Home
- Viral
- कोरोना-पोर्न नहीं, 2020 में सबसे ज्यादा गूगल किये ये शब्द, TOP 10 की लिस्ट में नहीं शामिल एक भी अश्लील साइट
कोरोना-पोर्न नहीं, 2020 में सबसे ज्यादा गूगल किये ये शब्द, TOP 10 की लिस्ट में नहीं शामिल एक भी अश्लील साइट
हटके डेस्क: साल 2020 खत्म होने की कगार पर है। हर कोई इस साल को कोरोना की वजह से ही याद रखेगा। इस महामारी के कारण लोगों की जिंदगी काफी प्रभावित हुई। लॉकडाउन में लोगों को कई महीनों तक घर में बंद रहना पड़ा। ऐसे में इंटरनेट के जरिये लोग दुनिया से जुड़े थे। techseen.com ने भारत में गूगल किये टॉप वर्ड्स की लिस्ट जारी की है। जहां लॉकडाउन में लोगों से अश्लील साइट्स के सर्च करने की संभावना जताई जा रही थी, वहीं ऐसा नहीं है। टॉप 10 शब्द में एक भी ऐसा वर्ड शामिल नहीं है। आइये आपको बताते हैं लोगों ने इस पूरे साल किस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया...

भारत में 2020 में 650 करोड़ लोगों ने गूगल सर्च का इस्तेमाल किया। इंटरनेट यूजर्स की संख्या देश में अचानक से बढ़ गई है। इसकी वजह है सस्ते इंटरनेट प्लान्स। भारत में सबसे ज्यादा गूगल किये गए शब्दों में कोरोना नहीं बल्कि यूट्यूब शामिल है। इसे 10 करोड़ 9 करोड़ 90 लाख बार सर्च किया गया।
इसके बाद जिस वर्ड को सबसे ज्यादा सर्च किया गया वो है व्हाट्सएप वेब। ये व्हाट्सएप को मोबाइल की जगह लैपटॉप या डेस्कटॉप से खोलने का तरीका होता है। इसे भारत में कुल 7 करोड़ 84 लाख 70 हजार बार सर्च किया गया।
इस लिस्ट में अगला नंबर आता है जीमेल का। लॉकडाउन में ऑफिस के काम के लिए जीमेल का जमकर इस्तेमाल किया गया। इसे भारत में कुल 69 करोड़ 7 लाख 60 हजार बार सर्च किया गया है।
लिस्ट के अगले शब्द को सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे। चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया शब्द और कुछ नहीं बल्कि गूगल ही है। लोग गूगल पर जाकर गूगल वर्ड ही सर्च करते नजर आए। इसे 5 करोड़ 39 लाख 20 हजार बार सर्च किया गया।
लोगों ने इसके बाद सबसे ज्यादा फेसबुक शब्द को सर्च किया। ये लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। इसे भारत में कुल 3 करोड़ 71 लाख 90 हजार लोगों ने सर्च किया। यानी अभी भी कई लोग फेसबुक ऐप की जगह इसे ब्राउज़र से यूज करते हैं।
इसके बाद छठे नंबर पर भी फेसबुक ही है। लेकिन इसे FB लिखकर सर्च किया गया। ऐसा करने वालों की संख्या 3 करोड़ 23 लाख 30 हजार है।
लिस्ट में अगले दो नंबर यानी 7 और 8 पर है दो ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स। लोगों ने अमेज़ॉन और सबसे ज्यादा गूगल किया। जहां 2020 में अमेज़ॉन को 2 करोड़ 73 लाख 80 हजार लोगों ने सर्च किया वहीं फ्लिपकार्ट को 2 करोड़ 68 लाख 80 हजार लोगों ने सर्च किया।
आखिरी दो यानी नौवें और दसवें नंबर पर है क्रिकबज और हॉटस्टार। इन दो वर्ड्स को सर्च करने की वजह आईपीएल है। जहां क्रिकबज को २ करोड़ 32 लाख 10 हजार लोगों ने सर्च किया वहीं हॉटस्टार को 2 करोड़ 18 लाख 80 हजार लोगों ने सर्च किया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News