- Home
- Viral
- इस देश पर आदमखोर चूहों ने किया अटैक, चंद घंटों में 500 बार संबंध बना तुरंत प्रेग्नेंट हो जाती है चुहिया
इस देश पर आदमखोर चूहों ने किया अटैक, चंद घंटों में 500 बार संबंध बना तुरंत प्रेग्नेंट हो जाती है चुहिया
हटके डेस्क: कोरोना वायरस ने दुनिया में आतंक मचा रखा है। इस वायरस के कारण दुनिया के कई देशों कई महीनों से लॉकडाउन हैं। अब कई देशों ने धीरे-धीरे लॉकडाउन खत्म करना शुरू कर दिया है। लेकिन अब इस लॉकडाउन में लोगों के सामने कई तरह की अन्य परेशानियां सामने आने लगी है। जहां भारत पर टिड्डियों ने अटैक किया, वहीं यूके में अब आदमखोर चूहों ने अटैक किया है। ये चूहे साइज में काफी बड़े हैं। इन्हें देखकर कोई भी डर जाएगा। इन चूहों ने यूके में घरों में घुसकर तबाही मचानी शुरू कर दी है। पकड़े गए कुछ चूहे तो 18 इंच तक के हैं। साथ ही ये भूख मिटाने के लिए एक-दूसरे तक को खा जा रहे हैं।

यूके में काफी दिनों से लगे लॉकडाउन के कारण रेस्त्रां और कैफ़े बंद हैं। ऐसे में यहां चूहों को खाने की कमी होने लगी।
जब अनाज की कमी हुई, तो ये चूहे मांस खाने लगे। अब यूके में आदमखोर चूहों ने अटैक किया। बीमारी फैलाने वाले ये चूहे इतने बड़े हैं कि एक बार के लिए आपको कुत्ते-बिल्लियों की याद आ जाएगी।
ब्रिटिश पेस्ट कंट्रोल एसोसिएशन के अधिकारियों का कहना है कि मार्च से उनके पास घरों से चूहों को पकड़ने के मामले की कई रिक्वेस्ट्स आई है।
उन्होंने बताया कि मार्च से अबतक उन्होंने कुछ चूहे तो 18 इंच तक के पकड़े हैं। ये चूहे भूख के कारण काफी आक्रामक हो गए हैं।
जब इन्हें पकड़ने की कोशिश की गई, तो कुछ चूहों ने इंसानों पर अटैक कर दिया। ये मांसहारी हो चुके हैं।
कई चूहों को तो भूख दूसरे को मारकर खाते भी देखा गया। साथ ही चेतावनी दी कि ये चूहे अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी ले कर आ रहे हैं।
इनकी संख्या भी तेजी से बढ़ी है। मादा चूहा बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद दुबारा प्रेग्नेंट हो सकती है। साथ ही एक बार में आठ बच्चे तक पैदा कर सकती है।
ये मादा चूहे काफी तेजी से प्रजनन करती है। ये कुछ ही घंटों में 500 अलग-अलग चूहों से सम्बन्ध बना सकती है। शायद यही वजह है कि अचानक यूके में चूहों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है। भूखे ये घरों में आने लगे हैं।
ये चूहे अपने साथ कोरोना तो नहीं फैलाते। लेकिन इसके अलावा कई तरह की अन्य बीमारियां लेकर आते हैं। जिसकी वजह से इंसानों में डायरिया और सर दर्द जैसी परेशानियां देखने को मिल रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News