- Home
- Viral
- इस 1 चीज से थर-थर कांपता है ये क्रूर तानाशाह, पढ़ाई-लिखाई में था कमजोर, स्कूल में हुआ था कई बार फेल
इस 1 चीज से थर-थर कांपता है ये क्रूर तानाशाह, पढ़ाई-लिखाई में था कमजोर, स्कूल में हुआ था कई बार फेल
हटके डेस्क: दुनिया में किम जोंग आतंक का पर्याय है। कुछ दिनों पहले इस बात की अफवाह यदि कि किम जोंग मर चुका है। बताया गया कि उसकी हार्ट सर्जरी की गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने तो किम के कोरोना पॉजिटिव होने का भी दावा किया। लेकिन कुछ दिनों बाद एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री का उदघाटन कर किम ने अपनी मौत की खबरों पर अंकुश लगा दिया। किम जोंग स्वस्थ होकर सबके सामने आए। किम जोंग की गिनती दुनिया के क्रूर नेताओं में की जाती है। किम छोटी गलतियों पर भी मौत की सजा देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी चीज है जिससे किम काफी डरता है। आज हम आपको किम से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में काफी कम लोग जानते हैं।
| Published : May 05 2020, 12:07 PM IST / Updated: May 05 2020, 03:08 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
किम अपनी असल उम्र किसी को नहीं बताता। उसे दुनिया के सबसे यंग नेताओं में गिना जाता है। लेकिन किसी को नहीं पता कि असल में उसकी उम्र क्या है? कुछ लोगों का कहना है कि या तो वो 1983 में पैदा हुआ होगा या 1984 में। अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट के मुताबिक, 8 जनवरी 1984 को किम का जन्म हुआ था।
किम जोंग पढ़ाई-लिखाई में काफी कमजोर था। उसके पिता ने उसका एडमिशन स्विटज़रलेंड के टॉप स्कूल में करवाया था। लेकिन वो पढ़ने में काफी कमजोर था। इसके बाद किम के पिता ने उसे स्विस स्टेट स्कूल में डाल दिया।
स्विट्जरलैंड में पढ़ाई के दौरान किम को स्विस चीज से प्यार हो गया। इस चीज को खाने की ही वजह से को मोटापे का शिकार हो गया। हर साल स्विट्जरलैंड से काफी मात्रा में चीज नॉर्थ कोरिया भेजा जाता है।
2011 में पिता की मौत के बाद किम जोंग ने नॉर्थ कोरियन आर्मी का नेतृत्व संभाला .वो पहला ऐसा शख्स है, जिसे मिलिट्री की कोई समझ नहीं है, ना ही कोई ट्रेनिंग ली है, फिर भी वो मिलिट्री हेड है।
बताया जाता है कि किम जोंग अपने दादा किम II सुंग से काफी प्रभावित था। उसकी तरह दिखने के लिए किम जोंग ने कई प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई।
अब हम आपको बताने जा रहे हैं उस एक चीज के बारे में जिससे किम जोंग काफी डरता है। किम को नाई यानी बार्बर से डरता है। इस कारण किम जोंग अपने बाल खुद काटता है।
किम जोंग बास्केटबॉल का फैन है। स्कूल में भी वो पढ़ने की जगह बास्केटबॉल ही खेलता रहता था। उसके क्लोज फ्रेंड्स में एनबीए के पूर्व प्लेयर डेनिस रोडमैन शामिल है। उसने कई बार नॉर्थ कोरिया का दौरा किया है।
किम जोंग अपने गुस्से के लिए जाना जाता है। उसने अपने परिवार के कई सदस्यों को मौत की सजा दी है। कहा जाता है कि किम ने अपने अंकल जँग सांग थाएक को साजिश रचने के दे दी थी।
कुछ लोगों का कहना है कि किम ने अपने अंकल को भूखे कुत्तों को खिला दिया था तो कुछ का कहना था कि उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।