महिला ने 30 साल में घर को बना दिया इतना बेकार, अब देखकर खरीदने को तैयार नहीं कोई
हटके डेस्क। इंग्लैंड के ग्लूस्टरशायर के लेडनी की रहने वाली एक महिला वहां दो कॉटेज खरीदे। इसके बाद वह उन्हें चमकीले रंगों से पेंट करने लगी। मेरी रोज यंग नाम की यह महिला अब 61 साल की हो चुकी है। वह अपने घर को 1987 से ही पेंट कर के खूबसूरत बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन इसकी वजह से मकान की हालत ऐसी हो गई है कि अब कोई उसे खरीदने को तैयार नहीं है। मेरी रोज ने इन दो कॉटेज को 30 हजार पाउंड (करीब 28,58,527 रुपए) में खरीदा था। फिर वर्षों तक रेनोवेशन का काम करने के बाद साल 2014 में उसे सेल करना चाहा। रियल एस्टेट एजेंट्स ने मकान की कीमत 5 लाख पाउंड (करीब 4,76,42,129 रुपए) लगाई। लेकिन मकान के अजीबोगरीब डिजाइन और पेंटिंग की वजह से किसी ने इसे खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। बहरहाल मेरी रोज यंग यहां एक बूटीक बेड और ब्रेकफास्ट के लिए फैसिलिटी शुरू करना चाहती हैं। वैसे, बाहर से देखने पर यह मकान बिल्कुल साधारण लगता है, पर अंदर में इसकी डिजाइन और कलर का इस्तेमाल खास ही है। देखें, इस मकान की तस्वीरें।
| Published : Jun 13 2020, 12:52 PM IST / Updated: Jun 14 2020, 10:16 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मेरी रोज का यह घर बाहर से तो बिल्कुल साधारण दिखता है, लेकिन अंदर जाने पर एक खास ही नजारा देखने को मिलता है। मेरी रोज ने चमकील रंगों के पूरे घर को पेंट किया है और ऐसी सजावट की है कि वह डॉल हाउस की तरह दिखता है।
मेरी रोज यंग ने घर को पेंट करने के साथ ही हर चीज को खास तौर पर डिजाइन किया है और उन्हें भी चमकीले रंगों से पेंट किया है। वे बहुत ही शौकीन तबीयत की महिला हैं। 60 साल से ज्यादा की उम्र में भी वे बहुत बन-ठन कर रहती हैं। वे अपने बालों को भी तरह-तरह के कलर से डाई करती हैं।
इस घर के बेडरूम की भी खास तौर पर सजावट की गई है। यहां झाड़-फानूश के साथ ही डिजाइनर मोमबत्तीदान भी छत से लटकाए गए हैं।
मेरी रोज के घर का टॉयलेट भी देखने लायक है। टायलेट सीट को चमकीले रंगों से पेंट किया गया है और खास ही डिजाइन बनाई गई है। इसके अलावा दीवारों पर भी तरह-तरह की बेहद कलरफुल डिजाइन बनी हुई है
मेरी रोज के घर का एक पेंटेड और डिजाइनदार हिस्सा। इतनी ज्यादा पेंटिंग होने के कारण अब कस्टमर इसे खरीदने से कतराने लगे हैं।
अपने घर के एक पेंटेड और डिजाइनदार कमरे में बैठी मेरी रोज। वह खुद भी काफी फैशनेबल हैं और अपने घर को डॉल हाउस कहती हैं।
मेरी रोज को रंगों से बहुत प्यार है। उनके घर का हर कोना तरह-तरह के रंगों से पेंट किया गया है और हर चीज डिजाइनर है। मेरी रोज को यहां रहना बेहद पसंद है।
मेरी रोज के घर का बैठकखाना। इसे तरह-तरह की चीजों से सजाया गया है। इन सजावटी सामानों पर मेरी रोज ने काफी पैसा खर्च किया है।
मेरी रोज ने अपने इस डॉल हाउस में एक छोटा बगीचा भी लगा रखा है, जहां वह बैठ कर सुकून के पल गुजारती हैं।
मेरी रोज ने अपने घर को कुछ इस तरह से सजाया है कि आम लोग उसके बारे में कल्पना तक नहीं कर सकते। यहां उन्होंने एन्जॉयमेंट के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं।
मेरी रोज को तरह-तरह की कलात्मक चीजें इकट्ठा करने का शौक है। उन्होंने अपने घर में हस्तशिल्प की बहुत-सी चीजें सजा रखी हैं। इन चीजों को खरीदने पर वे काफी काफी पैसे खर्च करती हैं।