लॉकडाउन में घर के किचन में उगे 'एलियन पेड़', दीवार की हालत देख लड़की को आ गया हार्ट अटैक
हटके डेस्क: कोरोना वायरस ने अचानक से दुनिया की रफ़्तार थाम दी है। चीन के वुहान हुए इस वायरस के कारण कई देश लॉकडाउन कर दिए गए। मार्च 2020 से ज्यादातर देश लॉकडाउन थे। ऐसे में कई लोग अपनी फैमिली के पास चले गए थे। इन्हीं में शामिल थी फ़्रांस में रहने वाली 22 साल की डोना पोरी। लॉकडाउन होते ही लड़की अपने फ्लैट को लॉक कर चली गई थी। जब तीन महीने बाद वो वापस लौटी, तो वहां अपने किचन में उसने जो देखा, उसके बाद दुनिया भी हैरान हो गई। लड़की के किचन की दीवारों पर पिंक रंग की लकीरें नजर आ रही थी। ये किसी एलियन जैसे नजर आ रहे थे। उसे देखते ही लड़की डर गई। जब उसने थोड़ी देर बाद उसकी जांच की, तब पता चला कि तीन महीने पहले उसने ही इस एलियन पेड़ को वहां पैदा होने के लिए छोड़ा था। दरअसल, ये टहनियां उसके द्वारा ख़रीदे आलू से अंकुरित हुआ था।

मामला फ़्रांस के साइन से सामने आया है। यहां रहने वाली 22 साल की डोना पोरी तब हैरान रह गई जब लॉकडाउन के तीन महीने बाद उसने अपने फ़्लैट का दरवाजा खोला। उसके किचन में एलियन पेड़ उग गया था।
डोना को जब मार्च में लॉकडाउन का पता चला तो उसने अपनी फैमिली के पास लौटने का फैसला किया। उसने अपना फ़्लैट बंद किया और घर वालों के पास चली गई।
इसके बाद तीन महीने बाद वो परिवार को छोड़कर अपने फ्लैट में लौटी। जैसे ही उसने फ़्लैट के किचन में कदम रखा, उसके मुंह से चीख निकल गई। वहां दीवारों पर पिंक रंग की टहनियां नजर आ रही थी।
पहले तो उसे समझ ही नहीं, आया कि वो था क्या? लेकिन जब थोड़ी देर बाद उसने जांच की, तो देखा कि ये पिंक रंग की टहनियां असल में नीचे रखे आलू के बैग से निकली हुई है।
मार्च में डोना सुपरमार्केट से आलू लेकर आई थी। लेकिन इसके बाद लॉकडाउन हुआ और वो चली गई। इतने महीनों में बैग में रखे आलू अंकुरित हो गए और उसमें से ये टेन्टेकल्स निकल आए।
फ़्रांस में पढ़ाई कर रही डोना ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरें देख कई लोग हैरान हैं। आलुओं ने उसके किचन की दीवार में छेद करते हुए दूसरे कमरे में भी अपनी पहुंच बना ली थी।
डोना ने पोस्ट में लिखा कि जब पहली बार उसने इन्हें देखा तो एक बार के लिए उसे हार्ट अटैक ही आ गया था। लेकिन आलुओं को देखने के बाद उसकी साँस में साँस आई।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News