- Home
- Viral
- लॉकडाउन में गर्मी से परेशान महिला ने प्राइवेट पार्ट में डाली कुल्फी, खौफनाक अंजाम देख डॉक्टर्स ने दी वॉर्निंग
लॉकडाउन में गर्मी से परेशान महिला ने प्राइवेट पार्ट में डाली कुल्फी, खौफनाक अंजाम देख डॉक्टर्स ने दी वॉर्निंग
हटके डेस्क: इन दिनों दुनिया के कई देश कोरोना से प्रभावित हैं। इस वायरस के संक्रमण के कारण लोगों को घर के अंदर बंद रहना पड़ रहा है। कई देशों में अब गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भारत में भी मई के साथ ही तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है वहीं ब्रिटेन में भी ऐसा ही कुछ हाल है। आपने आज तक गर्मी में लोगों को पंखे के नीचे या घर में एसी लगवाकर गर्मी से लड़ते लोगों को तो देखा होगा। लेकिन ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने डॉक्टर्स को मजबूर कर दिया कि वो लोगों के लिए चेतावनी जारी करें। दरअसल, ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला को डॉक्टर्स ने तुरंत इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया। गर्मी से बेहाल इस महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट में आइस लॉलीज यानी कुल्फी डाल ली थी। इससे महिला को कितनी ठंडक पहुंची वो तो नहीं पता, लेकिन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की नौबत आ गई। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला...

ब्रिटेन में इन दिनों तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है। धीरे-धीरे यहां गर्मी विकराल रूप धारण करने लगी है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के उपाय ढूंढते नजर आ रहे हैं।
मेट्रो यूके में छपी खबर के मुताबिक़, ब्रिटेन की एक महिला से गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही थी। इसलिए उसने अपने वजाइना में कुल्फी डाल ली।
लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसे अपने फैसले पर अफ़सोस होने लगा। महिला का ये आइडिया खतरनाक साबित हुआ और वो दर्द से तड़प उठी।
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने आनन-फानन में उसका ट्रीटमेंट शुरू किया। कई घंटों तक चले इलाज के बाद महिला की स्थिति में सुधार आया।
महिला का वजाइना पूरी तरह सूज गया था। डॉक्टर्स ने बताया कि आइसलॉलीज में कई तरह के केमिकल्स डाले जाते हैं। रंग और टेस्ट के लिए मिलाए ये केमिकल्स प्राइवेट पार्ट के लिए नुकसानदेह होते हैं।
ब्रिटेन के मशहूर गायनकोलॉजिस्ट डॉ ऐनी हेंडर्सन ने बताया कि इन आइसक्रीम्स में फ़ूड कलर मिक्स होता है। साथ ही डाई, परफ्यूम्स और चीनी की अधिक मात्रा के कारण वजाइना के पीएच लेवल पर काफी नेगटिव इम्पैक्ट पड़ता है।
इस कारण वजाइना में इन्फेक्शन हो जाता है। साथ ही ये आइसक्रीम्स थोड़ी देर में पिघल जाते हैं और फिर उसके गीलेपन से भी कई तरह के इन्फेक्शन हो सकते हैं।
डॉक्टर्स ने बताया कि जब आप फ्रिज से बर्फ निकालकर सीधे जीभ पर रखते हैं, तो थोड़ी देर के लिए जीभ सुन्न हो जाती है। वैसा ही कुछ वजाइना के साथ भी होता है। असल में ये पार्ट तो जीभ से भी ज्यादा नाजुक है।
ऐसे में डॉक्टर्स ने दुनिया को ऐसा ना करने की वॉर्निंग जारी की है। साथ ही कहा कि ना सिर्फ आइसक्रीम्स बल्कि अपने प्राइवेट पार्ट में और किसी भी तरह की चीज डालने की कोशिश ना करें।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News