- Home
- World News
- दुनिया में कोरोनाः अब तक 43.42 लाख केस;US में लॉकडाउन को लेकर चेतावनी, अगस्त तक हो सकती है 1.47 लाख मौतें
दुनिया में कोरोनाः अब तक 43.42 लाख केस;US में लॉकडाउन को लेकर चेतावनी, अगस्त तक हो सकती है 1.47 लाख मौतें
वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 43 लाख 42 हजार 354 हो गई है। जबकि अब तक 2 लाख 92 हजार 893 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 16 लाख 2 हजार 443 लोग ठीक भी हुए हैं। सिएटल स्थित इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका में अगस्त की शुरुआत तक 1 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। पहले के अनुमान से यह 10 हजार ज्यादा है। वहीं, रूस में संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 32 हजार 243 तक पहुंच गई है। इन सब के बीच ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की इजाजत दे दी है। ट्विटर ने मंगलवार को कहा, “अगर हमारे कर्मचारी घर से काम करने की स्थिति में हैं और वे ऐसा हमेशा के लिए चाहते हैं तो हम इसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।” इसके अलावा कंपनी के कार्यालयों में काम करने का विकल्प खुला रहेगा।
| Published : May 13 2020, 09:17 AM IST / Updated: May 13 2020, 09:36 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अमेरिकाः लॉकडाउन हटा तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
अमेरिका की कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. एंथनी फॉसी ने अमेरिकी राज्यों से लॉकडाउन हटाने को लेकर चेतावनी दी है। अगर माहामारी को काबू में करने की क्षमता विकसित किए जाने से पहले राज्यों को राहत दी जाती है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोबारा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। अमेरिका में संक्रमण का आंकड़ा 14 लाख 8 हजार 636 तक पहुंच गया है। जबकि अब तक 83 हजार 425 लोगों की मौत हुई है।
रूस में संक्रमण का आंकड़ा 2.32 लाख के पार
रूस दुनिया का तीसरा देश बन गया है। जहां संक्रमण का 2.32 लाख से अधिक है। वहीं, अमेरिका में 14.08 लाख तो स्पेन में 2.69 लाख मरीजों की संख्या है। यहां लगभग 10 दिनों से हर दिन 10 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। वहीं, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमीत्री पेस्कोव भी संक्रमित पाए गए हैं।
फ्रांस में मरने वालों की संख्या 27 हजार तक पहुंची
फ्रांस में 24 घंटे में 348 नई मौतें सामने आई हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 27 हजार हो गई। इसी के साथ अमेरिका, ब्रिटेन और इटली के बाद फ्रांस कोरोना से बुरी तरह प्रभावित देशों में चौथे नबंर पर आ गया। यहां अब तक 1 लाख 78 हजार 225 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक 57,785 लोग ठीक हो चुके हैं।
स्पेन में कम हुआ कोरोना का असर
कोरोना के संक्रमण से बुरी तरह से प्रभावित स्पेन को अब राहत मिली है। यहां पिछले 24 घंटे में 1377 नए केस सामने आए हैं। जबकि इससे पहले यहां हर रोज औसतन 4 हजार से अधिक मरीज सामने आते थे। वहीं, यहां मौत का भी आंकड़ा कम हुआ है। यहां पिछले 24 घंटे में176 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कुल 26 हजार 920 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 69 हजार 520 हो गई है।
ब्रिटेन में एक दिन में मिले 3400 नए केस
ब्रिटेन में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 3403 नए केस सामने आए और 627 लोगों की जान गई। जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 2 लाख 26 हजार 463 हो गई है। जबकि 32 हजार 692 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने लोगों का राहत के लिए नई पॉलिसी लाई है। बढ़ते संक्रमण के बीच अदालतों में भी काम शुरू करने की तैयारी है।
इटली में एक दिन में 172 मौतें
इटली में कोरोना का संक्रमण अब कम होता दिखाई दे रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 172 लोगों की जान गई है। जबकि 1402 नए केस सामने आए हैं। जबकि इससे पहले यहां हर रोज 4 हजार से अधिक मरीज पॉजिटिव मिलते थे। वहीं, सरकार ने लॉकडाउन में भी ढील दी है। इन सब के बीच देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 21 हजार 216 हो गई है। जबकि अब तक 30 हजार 911 लोगों की मौत हो चुकी है।
ईरान में अब तक 88 हजार मरीज हुए ठीक
ईरान में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 10 हजार 767 हो गई है। जबकि अब तक 6733 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने यहां लॉकडाउन लगभग हटा लिया है। सभी दुकानें खुल रही हैं, लोग बजारों में भी दिख रहे हैं। हालांकि संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 1481 नए केस सामने आए हैं। जबकि 48 लोगों की मौत हुई है। इन सब के बीच राहत की बात है कि अब तक 8 हजार 357 मरीज ठीक हो चुके हैं।