ऑनर किलिंग : रात में घर देर से लौटी 22 साल की बेटी, नाराज पिता ने कर दी हत्या
तेहरान. ईरान में ऑनर किलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 22 साल की बेटी की इसलिए हत्या कर दी, क्यों कि वह रात को देर से घर आई थी। ईरान में 1 महीने के भीतर ऑनर किलिंग का तीसरा मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की हमले के 24 घंटे तक जिंदा रही, लेकिन चोट से ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।

साउथ सेंट्रल के ईरान में केरमान में रेहाना आमेरी पर उसके पिता ने लोहे की रॉड से हमला किया। लड़की की बस इतनी गलती थी कि वह घर देर से लौटी थी।
हाल ही में ईरान में एक पति ने 19 साल की फतेमा बरीही का गला काट दिया था। वहीं, 1 महीने में पहले एक 13 साल की लड़की का उसके पिता ने दरांती से गला काट दिया था।
बताया जा रहा है कि रेहाना रविवार को रात 11.30 बजे लौटी थी। इसके बाद उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की।
प्रांत के डिप्टी पुलिस चीफ ने बताया कि रेहाना के पिता ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। सिर पर चोट लगने से ही उसकी मौत हुई।
रेहाना की बहन ने बताया कि वह घर पर आई थी। लेकिन जब उसने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने जवाब नहीं दिया। लेकिन जैसे ही उसके पिता को शक हुआ कि उनकी दूसरी बेटी को सब कुछ पता चल गया है, वह वहां से भाग गया। (फोटो रेहाना के पिता)
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से रेहाना का पता लगाया। उसे पास के गांव से गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले ईरान के तालेश में 14 साल की रोमिना अशरफी की उसके पिता ने दरांती से काटकर हत्या कर दी थी। पिता रोमिना के अफेयर के चलते नाराज था। उसने रोमिना का सोते वक्त गला काट दिया था।
रोमिना कुछ समय पहले 34 साल के एक शख्स के साथ भाग गई थीं। हालांकि, 5 दिनों बाद उनका पता लगा लिया गया। रोमिना को पुलिस स्टेशन से उसके पिता घर ले आए। हालांकि, रोमिना ने दावा किया था कि उसके पिता से उसे जान का खतरा है। इसके बावजूद पुलिस ने रोमिना को पिता के साथ भेज दिया था।
ईरान में ऑनर किलिंग के खिलाफ अब तक कोई कानून नहीं बना है। रोमिना की हत्या के बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने ऐसी हत्याओं को रोकने के लिए कठोर कानून लाने की बात कही है। ( फोटो- राष्ट्रपति हसन रुहानी)
ईरान में ऑनर किलिंग के बहुत कम आंकड़े उपलब्ध हैं। ईरान में सिर्फ 13 साल की उम्र में लड़कियों की शादी की जाती सकती है। हालांकि, यहां महिलाओं की शादी की औसतन उम्र 23 साल है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।