MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • जापान में बंदूक नहीं, छुरा है सबसे बड़ा हथियार, पुलिस भी पिस्टल नाम के लिए रखती है, जानिए 47 साल पहले की घटना

जापान में बंदूक नहीं, छुरा है सबसे बड़ा हथियार, पुलिस भी पिस्टल नाम के लिए रखती है, जानिए 47 साल पहले की घटना

टोक्यो. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे(former Japanese Prime Minister Abe Shinzo) के शुक्रवार(8 जुलाई) को दिनदहाड़े हुए मर्डर ने सारी दुनिया को चौंका दिया है। लेकिन इस घटना ने जापान के सामने एक बड़ी टेंशन खड़ी कर दी दी है। दरअसल, जापान में गन लाइसेंस आसानी से नहीं बनता। यहां इसके लिए कड़े कानून ( Japan ultra-tight gun regulations) हैं। यहां ज्यादातर हमले छुरे से होते हैं। जापान पुलिस के अनुसार, 125 मिलियन की आबादी के वाले देश में पिछले साल में बंदूक से संबंधित केवल 10 क्राइम रिकॉर्ड किए गए थे। इनमे एक की मौत हुई थी और चार घायल हुए थे। इनमें से 8 मामले गैंग से जुड़े थे। लेकिन आबे की हत्या ने देश को सोचने पर विवश कर दिया है। बता दें कि शिंजो पर यह हमला सुबह लगभग 11: 30 बजे हुआ। आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में स्टंप स्पीच(stump speech-इलेक्शन या री-इलेक्शन के दौरान पब्लिक मीटिंग) करने गए थे। देखिए कुछ तस्वीरें और पढ़िए हैरान करने वाले फैक्ट्स... 

3 Min read
Amitabh Budholiya
Published : Jul 09 2022, 08:11 AM IST| Updated : Jul 09 2022, 08:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे(former Prime Minister Shinzo Abe) की दिनदहाड़े हत्या ने एक सारी दुनिया को झकझोर दिया है। हमलावर ने होम मेड हथियार से यह मर्डर किया। पुलिस ने कहा कि 15-इंच (40-सेंटीमीटर) डिवाइस(गन) घर का बना था। पुलिस ने आबे की हत्या के प्रयास के आरोप में 42 वर्षीय यामागामी तेत्सुया(Tetsuya Yamagami)को गिरफ्तार किया है। तेत्सुया ने कुछ समय पहले नौकरी से रिजाइन किया था। इसकी वजह उसने थकान बताई थी।

26

जापान में गन को लेकर सख्त कानून( Japan ultra-tight gun regulations) है। गन वायोलेंस जापान में कम देखी-सुनी जाती है। अधिकांश जापानी बिना बंदूक के जीवन गुजार देते हैं। कइयों ने तो अपने जीवन में बंदूक देखी तक नहीं होगी। यहां छुरा घोंपकर मर्डर आम है। यहां की प्रमुख यूनिवर्सिटीज में राइफल क्लब हैं और जापानी पुलिस सशस्त्र है, लेकिन बंदूक की ऑनरशिप का अधिकार दशकों से यहां कभी मुद्दा नहीं बना। यहां तक ​​कि पुलिस भी शायद ही कभी अपनी पिस्टल फायरिंग का सहारा लेती है।

36

पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे(former Prime Minister Shinzo Abe) की दिनदहाड़े हत्या से जापानी लोग सदमे में हैं। टोक्यो में निहोन विश्वविद्यालय में कॉलेज ऑफ रिस्क मैनेजमेंट के प्रोफेसर शिरो कावामोटो ने कहा-यह एक आंखें खोलने वाला संकेत( wake-up call) है कि जापान में गन वायोलेंस भी हो सकती है। जापानी पॉलिटिशियंस की सिक्योरिटी की फिर से जांच की जानी चाहिए। यह मान लेना कि इस तरह का हमला कभी नहीं होगा, एक बड़ी गलती होगी।"

46

आबे की सिक्योरिटी में हुई चूक की जांच नेशनल पुलिस एजेंसी(NPA) करेगी। आखिर कैसे पुलिस अधिकारी और आबे की सिक्योरिटी में लगे पर्सनल गार्ड्स शूटिंग को रोक नहीं पाए? आबे को इस समय जो सिक्योरिटी दी जा रही थी, उस सिस्टम की शुरुआत 1957 में शुरू हुई थी। राजनेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए वर्तमान पुलिस सिक्योरिटी सिस्टम मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट(MPD) द्वारा 1975 में एक घटना के बाद शुरू किया गया था, जब तत्कालीन प्रधान मंत्री ताकेओ मिकी पर एक दक्षिणपंथी समूह मेंबर ने हमला किया गया था।

56

बता दें कि जापान की आखिरी हाई-प्रोफाइल शूटिंग 2019 में हुई थी, जब एक गैंग के पूर्व सदस्य को टोक्यो में कराओके नामक जगह पर गोली मार दी गई थी। जापानी कानून के तहत एक स्पेशल लाइसेंस के बिना गन रखना अवैध है। इनका इम्पोर्ट भी गैर कानूनी है। कुछ प्रकार के चाकू और क्रॉसबो जैसे कुछ अन्य हथियारों पर भी यही नियम लागू होते हैं। जो लोग गन रखना चाहते हैं, उन्हें कड़ी बैकग्राउंड जांच(stringent background check) की जांच से गुजरना पड़ता है। इसमें डॉक्टर का सर्टिफिकेट भी जरूरी होता है। इस में फैमिली के बारे में भी बताना पड़ता है। हथियार पास करने और खरीदने वालों को भी उसी समय इसके लिए एक विशेष लॉकिंग सिस्टम खरीदना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-2 गोलियां लगने के बाद जमीन पर पड़े तड़पते रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे, खून से सन गई सड़क, Shocking Photos
 

66

आर्मामेंट रिसर्च सर्विसेज के डायरेक्टर और स्पेशलिस्ट आर्म्स इन्वेस्टिगेशंस फर्म एनआर जेनजेन-जोन्स ने कहा-आबे पर हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार शायद "क्राफ्ट मेड फायरआर्म था। उन्होंने इस हथियार की तुलना एक ऐसी बंदूक से की, जिसमें बारूद को गोली से अलग लोड किया जाता है।

यह भी पढ़ें-शिंजो आबे को मैंने इसलिए मारा...हत्यारे ने जब बताई वजह तो जापानी रह गए शॉक्ड, किशिदा भी हैरान

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved