MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोना: 3.03 लाख की मौत; हर रोज 100 मौतों के बावजूद यूरोप का यह देश संक्रमित मुक्त घोषित

दुनिया में कोरोना: 3.03 लाख की मौत; हर रोज 100 मौतों के बावजूद यूरोप का यह देश संक्रमित मुक्त घोषित

नई दिल्ली.  पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। अभी तक राहत की कोई खबर नहीं मिल रही है। दुनिया में अब तक कोरोना वायरस से 45 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, एक राहत की खबर आई है कि अब तक दुनिया में करीब 17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यह कुल मरीजों का करीब 37% है। अमेरिका में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 1754 लोगों की मौत हुई है। वहीं, रूस में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका और स्पेन के बाद रूस केसों के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। यूरोप के देश स्लोवेनिया ने अपने आप को कोरोना मुक्त घोषित कर लिया। देश के बार्डर खुल गए हैं। हालांकि, यह अभी भी हर रोज सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है। गुरुवार को स्लोवेनिया में 1500 मामले सामने आए, जबकि 103 लोगों की मौत हुई। आईए जानते हैं किस देश में कोरोना की क्या है स्थिति...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 15 2020, 08:56 AM IST| Updated : May 15 2020, 05:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

अमेरिका:  अमेरिका में अब तक 1457593 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 86912 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले न्यूयॉर्क में मौत का आंकड़ा 27 हजार के ऊपर पहुंच चुका है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1754 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अमेरिका में नए केसों की संख्या और हर दिन मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है। 

211

स्पेन: अमेरिका के बाद स्पेन सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 27321 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में 2.72 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, यहां 1.86 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

311

रूस: रूस में कोरोना के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 3 दिन में करीब 30 हजार मामले सामने आए हैं। रूस में गुरुवार को 9974 केस मिले हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2.52 लाख तक पहुंच गई है। रूस से ज्यादा केस सिर्फ स्पेन और अमेरिका में हैं। 

411

ब्रिटेन: अमेरिका के बाद ब्रिटेन मौत के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। यहां संक्रमण के 2.33 लाख केस सामने आए हैं। अब तक 33 हजार 614 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 428 लोगों की मौत हुई, जबकि 3400 से ज्यादा नए केस सामने आए। 

511

इटली: यूरोप में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में इटली भी शामिल है। यहां 31 हजार 368 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में 2.23 लाख संक्रमण के केस सामने आए हैं। हालांकि, इटली में मौत और संक्रमित केसों की संख्या में कमी आई है। यहां 1.15 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

611

ब्राजील: ब्राजील में कोरोना के अब तक 2.03 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 13999 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 13000 केस सामने आए हैं। वहीं, 835 लोगों की मौत हुई है।

711

फ्रांस: उधर, फ्रांस में संक्रमण और मौतों के आंकड़े बढ़े हैं। यहां अब तक 27425 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 लाख 78 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। फ्रांस में गुरुवार को 351 लोगों की मौत हुई। 

811

जर्मनी: जर्मनी में भी कोरोना के संक्रमण के मामले और मौत के आंकडे़ बढ़ रहे हैं। अब तक 7928 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 लाख 74 हजार केस सामने आए हैं।

911

चीन : चीन में कोरोना से स्थिति अब काबू में है। यहां अब तक 82 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, 4633 लोगों की मौत हुई है। चीन में स्थिति अब सामान्य है। यहां मई में अब तक किसी की मौत नहीं हुई। 
 

1011

कनाडा: कनाडा में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 73401 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, 5472 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हर रोज करीब 1400-1500 मामले सामने आ रहे हैं।

1111

पाकिस्तान :  पाकिस्तान में संक्रमण के 35,788 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 770 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां एक दिन में 1452 नए मामले  सामने आए। वहीं, 33 लोगों ने 24 घंटे में अपनी जान गंवा दी। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved