MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोनाः अब तक 46.54 लाख मरीज,रूस में 24 घंटे में 9200 नए केस, UK दूसरा देश जहां सबसे अधिक मौते

दुनिया में कोरोनाः अब तक 46.54 लाख मरीज,रूस में 24 घंटे में 9200 नए केस, UK दूसरा देश जहां सबसे अधिक मौते

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 46 लाख 54 हजार 627 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 3 लाख 9 हजार 130 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमण के शिकार 17 लाख 73 हजार 835 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अमेरिका की स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के निदेशक डॉ. रॉबर्ट रेडफिल्ड ने कहा है कि देश में 1 जून तक मरने वालों की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो जाएगी। सीडीसी ने 12 अलग-अलग मॉडल के अध्ययन के बाद ये बातें कही। इन सब के इतर इंडोनेशिया ने आवागमन की इजाजत दे दी है। यहां आने वाले यात्रियों को हेल्थ सर्टिफिकेट दिखाना होगा। यह नियम विदेशी नागरिकों के साथ-साथ यहां के नागरिकों पर भी लागू होगा।

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 16 2020, 09:07 AM IST| Updated : May 16 2020, 07:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अमेरिका में 24 घंटे में 1680 मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 1680 लोगों की मौत हुई हैं। देश में मरने वालों की संख्या 88 हजार 548 हो गई है।वहीं, 14 लाख 85 हजार 590 लोग संक्रमित हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में 27 हजार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तीन लाख 56 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राज्य में 13 जून तक स्टे-ऐट-होम ऑर्डर जारी किया गया है।

28

ब्राजील में संक्रमण के 15,305 नए मामले
यहां 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 15,305 मामले सामने आए हैं। देश में 2 लाख 20 हजार से ज्यादा मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 824 लोगों की मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या 14 हजार 962 हो गई है। एक दिन पहले देश में 13 हजार 944 नए मामले मिले थे। इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने सोमवार को लॉकडाउन के नियमों में ढील देते हुए जिम, ब्यूटी पार्लर और नाई की दुकानों को खोलने की छूट दी है।

38

इटली में अब तक 31,610 लोगों की मौत
इटली में अब तक 31 हजार 610 लोगों की मौत हो गई है। 2 लाख 23 हजार 885 संक्रमित हैं। दुनिया में अमेरिका और ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा मौतें यही हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने शुक्रवार को बताया कि 24 घंटे में 242 लोगों की जान गई है और 700 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इन संक्रमितों में वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस महामारी से मौत हो चुकी है या जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इटली में 21 फरवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए यहां रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दी गई है।

48

रूस में अब तक 2418 मौतें, एंटीबॉडिज के लिए स्क्रीनिंग शुरू
रूस में एंटीबॉडिज के लिए बड़े स्तर पर लोगों की स्क्रीनिंग शूरू कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग उम्र के लोगों को मॉस्को के अस्पताल में बुलाया जा रहा है। लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैबों में भेजे जा रहे हैं। इस पर 30 से ज्यादा क्लिनिक काम कर रहे हैं। देश में अब तक 2 लाख 72 हजार 43 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2537 की जान जा चुकी है।

58

स्पेन में संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख 74 हजार मरीज 
कोरोना के कहर से स्पेन का भी बुरा हाल है। स्पेन में अब तक 27 हजार 459 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख 74 हजार 367 हो गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 1721 नए केस सामने आए हैं। जबकि 138 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी है। 

68

ब्रिटेन में 33 हजार से अधिक मौतें 
ब्रिटेन में कोरोना का संक्रमण और तेज होता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 36 हजार 711 हो गई है। जबकि अब तक 33 हजार 998 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कि सरकार ने अभी तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या नहीं जारी की है। ब्रिटेन में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के बीच सरकार लॉकडाउन में ढील देने की तैयारी में है। यहां पिछले 24 घंटे में 3560 नए केस सामने आए हैं। जबकि 384 लोगों ने दम तोड़ा है।
 

78

फ्रांस में अब तक 27 हजार 529 मौतें 
कोरोना के कहर से फ्रांस का भी बुरा हाल है। फ्रांस में अब तक 1 लाख 79 हजार 506 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। जबकि 27 हजार 529 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 610 नए केस सामने आए हैं। जबकि 104 लोगों ने दम तोड़ा है। 

88

ईरान में संक्रमण के बीच खुली बजारें 
ईरान में संक्रमण का कहर तेज होता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 18 हजार 392 हो गई है। जबकि अब तक 6 हजार 937 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अब तक 93 हजार 147 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 2102 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 48 लोगों की मौत हुई है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved