MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोना: 2.70 लाख की मौत; अब रोज होगा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उपराष्ट्रपति पेंस का टेस्ट

दुनिया में कोरोना: 2.70 लाख की मौत; अब रोज होगा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उपराष्ट्रपति पेंस का टेस्ट

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 39 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 2.70 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में अब तक संक्रमण के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां 76938 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। व्हाइट हाउस की ओर से फैसला किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस की रोजाना कोरोना की जांच होगी। दरअसल, व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगा एक सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद ये फैसला लिया गया। वहीं, पिछले 1 हफ्ते में रूस में तेजी से मामले बढ़े हैं। यहां पिछले 3 दिन में कोरोना के 30 हजार मामले मिले हैं। केसों के मामले में रूस अब फ्रांस और जर्मनी को पीछे छोड़कर 5वें नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, मौतों के मामले में अमेरिका के बाद स्पेन और इटली हैं। लगातार केस बढ़ने के बावजूद पाकिस्तान शनिवार से लॉकडाउन में ढिलाई करने जा रहा है। आईए जानते हैं किस देश में कोरोना की क्या है स्थिति...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 08 2020, 04:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

अमेरिका: अमेरिका में अब तक 1292850 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 76938 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले न्यूयॉर्क में मौत का आंकड़ा 26 हजार के ऊपर पहुंच चुका है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2129 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अमेरिका में नए केसों की संख्या और हर दिन मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

ब्रिटेन: अमेरिका के बाद ब्रिटेन मौत के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। यहां संक्रमण के 206715 केस सामने आए हैं। अब तक 30 हजार 615 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 539 लोगों की मौत हुई, जबकि 5600 से ज्यादा नए केस सामने आए। 

312

इटली: यूरोप में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में इटली भी शामिल है। यहां 29 हजार 958 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में 2.15 लाख संक्रमण के केस सामने आए हैं। हालांकि, इटली में मौत और संक्रमित केसों की संख्या में कमी आई है। यहां 96 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।  

412

स्पेन: अमेरिका और इटली के बाद स्पेन सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 26070 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में 2.56 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, यहां 1.63 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

512

रूस: रूस में कोरोना के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 3 दिन में करीब 30 हजार मामले सामने आए हैं। संक्रमण के मामले में रूस फ्रांस और जर्मनी से आगे निकल गया है। यहां अब तक संक्रमण के 1.77 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 1625 लोगों की मौत हो चुकी है। 

612

फ्रांस: उधर, फ्रांस में संक्रमण और मौतों के आंकड़े बढ़े हैं। यहां अब तक 25987 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 लाख 74 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। फ्रांस में गुरुवार को 178 लोगों की मौत हुई। 

712

जर्मनी: जर्मनी में भी कोरोना के संक्रमण के मामले और मौत के आंकडे़ बढ़ रहे हैं। अब तक 7392 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 लाख 69 हजार केस सामने आए हैं।

812

चीन : चीन में कोरोना से स्थिति अब काबू में है। यहां अब तक 82 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, 4633 लोगों की मौत हुई है। चीन में स्थिति अब सामान्य है। यहां मई में अब तक किसी की मौत नहीं हुई। 

912

कनाडा: कनाडा में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 64922 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, 4408 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हर रोज करीब 1400-1500 मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 176 लोगों की मौत हुई है।
 

1012

ब्राजील: ब्राजील में कोरोना के अब तक 1.35 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 9190 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 9000 केस सामने आए हैं। वहीं, 600 लोगों की मौत हुई है। 

1112

पाकिस्तान: पाकिस्तान में संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 594 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे मामलों के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार से लॉकडाउन हटाने का फैसला किया है। इमरान खान ने कहा, हमें पता है कि हम उस वक्त लॉकडाउन हटाने का फैसला कर रहे हैं, जब हमारे यहां केस बढ़ रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान में उतने केस नहीं आए, जितने की हमें उम्मीद थी। उन्होंने कहा, अगर कोरोना वायरस से स्थिति कभी भी बुरी होती है तो दोबारा प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। 

1212

इमरान ने कहा, लॉकडाउन हटाने का फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि लोग परेशान हो रहे हैं। मजदूर से लेकर दैनिक कर्मचारी, रिक्शा चालक, मध्यम वर्ग तक सभी लॉकडाउन में आर्थिक तौर पर परेशान हो रहे हैं।    

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
यूरोप को पाकिस्तान की अचानक क्या जरूरत पड़ गई है? समझिए काजा कल्लास की कूटनीतिक मजबूरी
Recommended image2
ट्रम्प की सीक्रेट कॉल लीक! क्या सच में अमेरिका को नचा रहे थे नेतन्याहू? इनसाइड स्टोरी
Recommended image3
मित्रता में ग्रहण या कूटनीतिक ड्रामा? ट्रंप ने नेतन्याहू को 'पागल' कहकर क्यों लगाई फटकार?
Recommended image4
Top 10 Morning News: CBSE विवाद से FIFA वर्ल्ड कप डील तक-सुबह की 10 बड़ी खबरें
Recommended image5
अमेरिका के हमलों के बाद भी नहीं टूटा ईरान, सामने आया खतरनाक हथियारों का पूरा हिसाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved