MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोनाः 2.76 लाख मौतें, ट्रंप बोले- बिना वैक्सीन के ही खत्म होगा वायरस, कुवैत में 30 मई तक कर्फ्यू

दुनिया में कोरोनाः 2.76 लाख मौतें, ट्रंप बोले- बिना वैक्सीन के ही खत्म होगा वायरस, कुवैत में 30 मई तक कर्फ्यू

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 40 लाख 34 हजार 690 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 2 लाख 76 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 29 हजार 162 नए मरीज मिले हैं। वहीं, ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 31 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि इटली में संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 17 हजार 185 हो गई है। इन सब के इतर कुवैत में सरकार ने 30 मई तक कर्फ्यू लागू कर दिया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना का संक्रमण बिना वैक्सीन के ही खत्म हो जाएगा। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 09 2020, 08:51 AM IST| Updated : May 09 2020, 05:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

अमेरिका में 13.21 लाख संक्रमित 
दुनिया में सबसे ज्यादा 13 लाख 22 हजार 171 संक्रमित अमेरिका में हैं। दो लाख 23 हजार 749 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 78 हजार 617 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 29 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। जबकि 1687 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका का न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। 

27

इटली में अब तक 30 हजार मौतें 
इटली में जारी लॉकडाउन के बीच सरकार ने कुछ राहत दी है। लेकिन, लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मिलान के नेविग्ली क्षेत्र में मौजूद एक झील के फोटो वायरल हो रहे हैं। कई लोग इसके किनारे टहल रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि कई चेहरे बिना मास्क के नजर आते हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 17 हजार 185 हो गई है। जबकि अब तक 30 हजार 201 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमण के शिकार 99 हजार 23 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

37

जर्मनी में 24 घंटे में मिले 1209 नए केस 
जर्मनी में 24 घंटे में 1209 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद मरीजों की संख्या 1 लाख 70 हजार 588 हो गई है। देश में अब तक 7510 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे एक दिन पहले देश में 1284 नए मामले सामने आए थे और 123 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 1 लाख 41 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो गए हैं।

47

स्पेन में अब तक 26 हजार से अधिक मौतें
स्पेन में अब तक 2 लाख 62 हजार 185 संक्रमित हैं, जबकि 26 हजार 478 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां का मैड्रिड शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। सरकार के लॉकडाउन में ढील देने के फैसले से नाराज होकर यहां के स्वास्थ्य प्रमुख योलांडा फ्यून्टेंस ने इस्तीफा दे दिया है। संक्रमण के मामलों में अब कमी आई है। एक दिन पहले यहां करीब तीन हजार मामले सामने आए।

57

रूस में 1.98 लाख संक्रमित
रूस संक्रमण के मामले में जर्मनी और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया। यह पांचवें नंबर पर आ गया है। रूस में लगातार छठे दिन 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। यहां 24 घंटे में 10 हजार 699 संक्रमित मिले। देश में संक्रमण के मामले 1 लाख 98 हजार 676 हो गए हैं। जबकि कुल 1827 की मौत हो चुकी है। 

67

पाकिस्तान में लॉकडाउन में आज से ढील
पाकिस्तान घोषणा की कि देश में लगा लॉकडाउन 9 मई से धीरे-धीरे हटाया जाएगा। पीएम इमरान खान ने कहा कि लॉकडाउन के चलते मजदूर, छोटे व्यापारी और जनता को काफी नुकसान हो रहा है। हालांकि, यहां अभी केस बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 27 हजार 474 केस मिल चुके हैं, जबकि 618 मौतें हो चुकी हैं।
 

77

ब्राजील में 1.46 लाख मरीज
ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 46 हजार 894 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब यह आंकड़ा10 हजार 17 हो गया है। देश में 10,503 नए केस मिले हैं। एक दिन पहले 615 लोगों की मौत हुई थी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved