MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोनाः 49.86 लाख संक्रमित, ब्राजील में 1 दिन में मिले 17 हजार केस, इजरायल में खुलें धार्मिक स्थल

दुनिया में कोरोनाः 49.86 लाख संक्रमित, ब्राजील में 1 दिन में मिले 17 हजार केस, इजरायल में खुलें धार्मिक स्थल

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 49 लाख 86 हजार 332 हो गई है। जबकि अब तक 3 लाख 24 हजार 910 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दुनिया में अब तक 19 लाख 58 हजार 496 लोग कोरोना को हरा भी चुके हैं। इन सब के बीच अमेरिका, ब्राजील, रूस समेत अन्य देशों में संक्रमण तेज होता जा रहा है। ब्राजील में मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 17,408 लोग कोरोना के शिकार मिले हैं, जबकि 1179 लोगों की जान गई है। यहां अब तक 17 हजार 983 मौतें हो चुकी है।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 20 2020, 08:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

अमेरिका में 24 घंटे में 20 हजार नए मरीज
अमेरिका में हिरासत में रखे गए 1145 प्रवासी कोरोना से संक्रमित हैं। देश के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार को ये जानकारी दी। अब तक हिरासत में रखे गए 2194 लोगों की जांच हो चुकी है। नौ मई तक देश के प्रवासी केंद्रों में 27,908 लोग हिरासत में थे। वहीं छह मई को एक प्रवासी की मौत हुई थी। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 15 लाख 70 हजार 583 हो गई है। जबकि अब तक 93 हजार 533 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 20 हजार 289 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 1552 लोगों की जान गई है। 

25

ब्रिटेन दुनिया का दूसरा देश, जहां सबसे अधिक 35 हजार मौतें
ब्रिटेन में कोरोमा का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के बाद ब्रिटेन दूसरा देश है, जहां सबसे अधिक मौतें हुई हैं। यहां अब तक 35 हजार 341 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 2 लाख 48 हजार 818 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 2412 नए केस सामने आए हैं। जबकि 545 लोगों की जान गई है। यहां कि सरकार ने फिलहाल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नहीं जारी की है। 

35

इजराइल में आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल 
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि देश में बुधवार सुबह से धार्मिक स्थिल फिर से खोल दिए जाएंगे। इस तरह से इजराइल में एक हॉल में 50 लोगों की मौजूदगी में यहूदी उपासना गृह, मस्जिद और चर्च बुधवार सुबह से खुल जाएंगे। धार्मिक स्थलों में एक-दूसरे के बीच दो मीटर की दूरी, मास्क पहनने और साफ-सफाई रखनी होगी। यहां 25 मार्च को धार्मिक स्थल बंद कर दिए गए थे। देश में रेस्तरों, बार और नाइट क्लबों पर लगी पाबंदी को 27 मई से हटा लिया जाएगा। स्वीमिंग पुल और होटल भी 27 मई से खुल जाएंगे। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार 659 है, जिसमें 278 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 13 हजार 435 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

45

जर्मनी में 20 हजार हेल्थ वर्कर संक्रमित
जर्मनी की हेल्थ मिनिस्ट्री ने जानकारी दी कि तीन महीने के दौरान देश के 20 हजार 400 हेल्थ वर्कर संक्रमित हुए। इनमें से 61 की मौत हो चुकी है। 19 हजार से ज्यादा स्वस्थ हुए। देश के कुल संक्रमितों में 11 फीसदी यही हेल्थ वर्कर हैं। देश में अब तक आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 77 हजार 827 हो गई है। सरकार ने देश में जारी लॉकडाउन में ढील दे दी है। यहां कुछ घरेलू उड़ाने दोबारा शुरू की गईं हैं। इसके साथ ही रेस्तरां और दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। 

55

रूस में लगभग 3 लाख संक्रमित
रूस में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 3 लाख हो गई है। रूस दुनिया का दूसरा देश है, जहां सबसे अधिक संक्रमित हैं। पहले नंबर पर अमेरिका है जहां 15 लाख से अधिक कोरोना के शिकार हैं। रूस में अब तक 2837 लोगों की मौत हुई है। यहं पिछले 24 घंटे में 9263 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved