MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • तख्तापलट के बाद 'क्रूरता' का सबसे खौफनाक चेहरा बना म्यांमार, देखें 10 शॉकिंग तस्वीरें

तख्तापलट के बाद 'क्रूरता' का सबसे खौफनाक चेहरा बना म्यांमार, देखें 10 शॉकिंग तस्वीरें

म्यांमार में 1 फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद मानों पूरा देश खौफ के साये में जी रहा है। सड़कें खून से रंग चुकी हैं। यहां सेना की क्रूरता का सबसे भयानक चेहरा सामने आया है। तख्तापलट के बाद अब तक सेना विरोध प्रदर्शन कर रहे 138 लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सेना प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मार रही है। म्यांमार में सेना की यह तानाशाही सारी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सेना के अत्याचार की कड़ी निंदा की। दुनिया के तमाम देश म्यांमार के घटनाक्रम की निंदा कर रहे हैं। पढ़िए पूरी कहानी...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 16 2021, 12:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

म्यांमार में लोकतंत्र की बहाली के लिए फरवरी के अंत से जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इस बीच म्यांमार से लोगों का जान बचाकर भागने का सिलसिला भी जोर पकड़ रहा है। भारत में 383 लोगों के पहुंचने की सूचना है। बता दें कि मिजोरम के पांच जिलों की 510 किलोमीटर लंबी सीमा म्यांमार से मिलती है।
 

210

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वे देश की शीर्ष नेता आंग सान सू की रिहाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि आंग सान सू बर्मा(अब म्यांमार) के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले आंग सान की बेटी हैं। आंग सान की 1947 में हत्या कर दी गई थी। 

310

पुलिस प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने गैस के गोले दाग रही है। गोलियां चला रही है। बावजूद प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं।

410

यह तस्वीर दिखाती है कि म्यांमार में प्रदर्शन कैसा रूप ले चुका है। सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच गुरिल्ला युद्ध-सा चल रहा है।

510

सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार में ऐसा राजनीति संकट पहली बार देखने को मिला है। सारा देश जल रहा है। निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है।

610

यह तस्वीर 28 फरवरी को सामने आई थी, जब सिस्टर रोजा सेना के सामने यूं बैठ गई थीं। इसके बाद सेना को भी उन्हें हटाने घुटने टेककर बैठना पड़ा था।

710

म्यांमार में सेना प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मार रही है। सड़कों पर खून के छींटे देखे जा सकते हैं।

810

मांडले में सेना के खिलाफ मोर्चे पर डटी 19 साल की एंजेल के सिर में सैनिक ने गोली मार दी थी। एंजेल ने अपनी टीशर्ट पर ब्लड ग्रुप लिख रखा था। उसके जींस की जेब में एक पर्चा मिला, जिसमें लिखा था कि अगर उसे कुछ हुआ, तो उसकी देह दान कर दी जाए। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

910

म्यांमार में लंबे समय से चले आ रहे प्रदर्शनक का कुचलने सेना अब क्रूर तरीके आजमा रहा है।

1010

पूरे म्यांमार में इस समय अशांति का माहौल है। लोगों में डर बैठ गया है। सेना झुकने को तैयार नहीं हैं, तो प्रदर्शनकारी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था तक हार मानने को राजी नहीं।

फोटो साभार-Reuters,EPA
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved