- Home
- World News
- मैग्जीन कवर पर पत्नी को जगह ना मिलने पर ट्रंप को मलाल, बताया मेलानिया को दुनिया की खूबसूरत महिला
मैग्जीन कवर पर पत्नी को जगह ना मिलने पर ट्रंप को मलाल, बताया मेलानिया को दुनिया की खूबसूरत महिला
वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया पर उनकी पत्नी मेलानिया को नजरअंदाज करने पर भड़ास निकाली है। ट्रंप ने कहा कि मेलानिया अमेरिका के इतिहास की सबसे खूबसूरत फर्स्ट लेडी हैं बावजूद इसके पिछले 4 साल में उन्हें कभी किसी बड़ी मैग्जीन ने अपने कवर पेज पर जगह नहीं दी। इतना ही नहीं उन्होंने पर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को 8 साल में 12 बड़ी मैग्जीन ने कई बार अपने कवर पेज पर प्रकाशित किया गया था। मीडिया को कोसते दिखे डोनाल्ड ट्रंप...

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि 'ये अमेरीकी मीडिया का भेदभाव पूर्व रवैया है। उनके कार्यकाल में उन्हें किसी भी मैग्जीन ने कवर पेज पर नहीं रखा और ना किसी प्रकार का मौका दिया। लेकिन, जब उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, तब मीडिया मैलानिया ट्रंप को महान बता रहे हैं।'
ट्रंप के इस आरोप को लेकर कुछ मैग्जीन्स ने बेबुनियाद बताया है। हालांकि, ट्रंप के समर्थकों ने ट्रंप की हां में हां मिलाई। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'मेलानिया वाकई बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन मीडिया जानबूझकर उन्हें जगह नहीं देता। मीडिया ट्रंप के बारे में फेक न्यूज फैलाने में माहिर है। ऐसे मीडिया का बायकॉट कर देना चाहिए।'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप से शादी से पहले मेलानिया एक मॉडल रह चुकी हैं। ट्रंप से शादी के बाद मेलानिया को क्रिश्चियन डायर वेडिंग ड्रेस में वोग के कवर पेज पर जगह मिली थी। वहीं, 56 साल की मिशेल ओबामा व्हाइट हाउस में अपने कार्यकाल के 8 सालों के दौरान 12 कवर पर नजर आई, जबकि 50 साल की मेलानिा अपने पति के चार साल के कार्यकाल में किसी भी मैग्जीन के कवर पर नहीं दिखीं।
वहीं, महामारी के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा में क्रिसमस का दिन गोल्फ खेलकर बिताया। इस दौरान ट्रंप के करीबी सहयोगी और दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम भी मौजूद थे। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए ट्रंप पाम बीच के अपने मार-ए-लोगो क्लब में ठहरे हुए हैं।
क्रिसमस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ने कोरोना वैक्सीन को क्रिसमस का चमत्कार बताया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि 'हम सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, कर्मचारियों और सर्विस मेंबर्स के आभारी हैं, जो मुश्किल काम को संभव बनाने में लगे हैं। ये वास्तव में क्रिसमस का चमत्कार है।'
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।