MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • अगर सक्सेस रहा ड्रैगन का यह अजीब रिसर्च तो कभी बूढ़े नहीं होंगे चीनी, बढ़ चुकी है चूहों की उम्र

अगर सक्सेस रहा ड्रैगन का यह अजीब रिसर्च तो कभी बूढ़े नहीं होंगे चीनी, बढ़ चुकी है चूहों की उम्र

दुनिया में कोरोना वायरस फैलाकर मौत का 'तांडव' कराने वाला चीन लगातार कुछ न कुछ अजीब रिसर्च करता रहता है। अब यह इंसान की आयु बढ़ाने की कोशिश में लगा है। चीन के वैज्ञानिक जीन थैरेपी से बुढ़ापे पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने इस थैरेपी से चूहों की उम्र 25 प्रतिशत तक बढ़ा दी है। यानी अगर चीन का यह रिसर्च इंसानों पर भी सक्सेस रहा, तो उसकी आयु भी कुछ साल और बढ़ जाएगी।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 21 2021, 06:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
27

बता दें कि शरीर के अंदर कोशिकाओं में पाए जाने वाले जीन्स (genes) स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनकी खराबी से ही इंसान को बीमारियां होती हैं। बुढ़ापा आदि भी जैनेटिक प्रक्रिया है। वैज्ञानिक लंबे समय से खराब जीन्स को हेल्दी जीन्स में बदलने पर रिसर्च कर रहे हैं। अगर चीन की यह जीन्स थैरेपी सक्सेस रही, तो इंसान की उम्र बढ़ सकती है।
 

37

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने चीन की इस रिसर्च का खुलासा किया है। इसमें बताया गया है कि साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन जर्नल में इस जीन्स थैरेपी पर एक रिसर्च रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इसका प्रयोग अभी चूहों पर किया गया है। इससे उनकी उम्र 25 प्रतिशत तक बढ़ गई। इस थैरेपी में Kat7 नामक जीन्स को निष्क्रिय किया जाता है। यही जीन्स बुढ़ापा लाता है।

47

रिपोर्ट में बताया गया है कि चाइनीज एकडेमी ऑफ साइंसेंस के इंस्टीट्यूट ऑफ जूलॉजी के प्रोफेसर कू जिंग और उनकी टीम ने यह जीन थैरेपी ईजाद की है। कू जिंग को एजिंग और रीजेनेरेटिव मेडिसिन का एक्सपर्ट माना जाता है।

57

इस थैरपी के बाद 6-8 महीने में चूहों में परिवर्तन दिखने लगा था। उनमें सक्रियता आ गई। वे पहले जैसे फुर्तीले नजर आने लगे। कहा जा रहा है कि जीन थैरेपी से चूहो की उम्र 25 प्रतिशत तक बढ़ गई।

67

चाइनीज एकडेमी ऑफ साइंसेंस के इंस्टीट्यूट ऑफ जूलॉजी के अन्य विभागों ने हजारों जीन्स की जांच के बाद ऐसे 100 जीन्स का पता लगाया है, जो बुढ़ापे के लिए जिम्मेदार होते हैं। बता दें कि  Kat7 नामक जीन्स सिर्फ चूहों नहीं, सभी स्तनधारियों में मौजूद होता है।

77

हालांकि इंसानों के शरीर में  Kat7 नामक जीन की जांच के लिए परमिशन की जरूरत पड़ेगी। इससे पहले यह देखना होगा कि यह रिसर्च इंसानों के लिए कहीं घातक तो नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nepal Election 2026: Gen-Z बनाम ओल्ड गार्ड, नेपाल में किसकी बनेगी सरकार? 10 प्वाइंट में पूरी गणित
Recommended image2
America Iran Conflict: अब और ताकतवर हो गए डोनाल्ड ट्रंप, मिल गई एक बड़ी जीत!
Recommended image3
Iran War Update: क्या सच में US ने 20 से ज़्यादा ईरानी जहाज़ डुबो दिए? भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Recommended image4
Iraq Blackout: पावर ग्रिड फेल, पूरा देश अंधेरे में-बगदाद में US एम्बेसी पर सायरन बज रहे-क्यों?
Recommended image5
ईरानी युद्धपोत को अमेरिका ने समंदर में डुबोया, 87 सैनिकों की मौत; Watch Video
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved