MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • World News
  • हिजाब विरोध का ईरान ने लिया खौफनाक बदला, कुर्दिस्तान पर मिसाइल अटैक, डर के मारे कान से हाथ नहीं हटा रही मासूम

हिजाब विरोध का ईरान ने लिया खौफनाक बदला, कुर्दिस्तान पर मिसाइल अटैक, डर के मारे कान से हाथ नहीं हटा रही मासूम

वर्ल्ड न्यूज. हिजाब विवाद (Hijab Controversy) ने युद्ध की नौबत ला दी है। ईरान में हिजाब को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ महिलाएं आक्रोशित हैं। हिजाब नहीं पहनने के इल्जाम में पुलिस कस्टडी में ली गई 22 साल की माहसा अमीनी की मौत के बाद जबर्दस्त विरोध चल रहा है। माहसा कुर्द मूल की थी। लिहाजा हिजाब का सबसे अधिक विरोध कुर्दिस्तान में ही देखने को मिल रहा है। इससे बैखलाए ईरान ने अब खौफनाक बदला लेना शुरू कर दिया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड(Islamic Revolutionary Guard of Iran) ने इराकी समयानुसा बुधवार तड़के इराक के कुर्दिस्तान में जबर्दस्त मिसाइल अटैक किए। इसमें एक महिला सहित 13 लोगों की मौत हो गई। 60 से अधिक लोग घायल हैं। मिसाइल अटैक के डर से स्कूलों के बच्चे डरकर छुप गए। ईरान ने मिसाइल के साथ-साथ ड्रोन की भी मदद ली है। ये हमले कुर्दिस्तान में ईरान विरोधी समूहों को निशाना बनाकर किए गए। 

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Sep 29 2022, 07:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

यह तस्वीर मासूम आन्या की है, जो अपने पिता की गोद में है। मिसाइल अटैक के बाद उसके पिता आन्या को गोद में उठाकर भागे थे। डरकर आन्या ने हथेली से अपने कान बंद कर लिए थे। सुरक्षित जगह पर पहुंचने के बावजूद आन्या दिल से डर नहीं निकाल सकी और बार-बार कानों को हथेली से छुपा रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

यह तस्वीर ईरान द्वारा भारी बमबारी के बाद कोया(Koya) के बाहर डरकर छुपे स्कूली बच्चों की है। ईरानी रॉकेट और ड्रोन ने अपने विरोधियों के ठिकानों और ऑफिस को निशाना बनाकर कुर्दिस्तान क्षेत्र के कई क्षेत्रों पर अटैक किया था। हमलों में कोया शहर और अन्य क्षेत्रों में कई नागरिक मारे गए।

35

इराकी विदेश मंत्रालय(Iraqi Ministry of Foreign Affairs) ने बुधवार को घोषणा की कि बगदाद(इराक सरकार) ने इराक में ईरानी राजदूत को कुर्दिस्तान क्षेत्र में लगातार बमबारी के कारण कड़े शब्दों में विरोध जताने का इरादा किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अल-सहफ ने बयान में उल्लेख किया कि मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक राजनयिक उपाय(diplomatic measures) करेगा कि ये हमले रुकें। कुर्द सूत्रों ने बताया कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बुधवार को उत्तरी इराक पर पांच मिसाइलों से बमबारी की। रुडॉ न्यूज( Rudaw News) के अनुसार, ईरानी बमबारी ने कुर्दिस्तान की राजधानी एरबिल में कुर्द विपक्षी दल के मुख्यालय को निशाना बनाया था। पार्टी के एक अधिकारी हुसैन यज़्दान बन्ना ने मीडिया को बताया, "कुर्दिस्तान फ्रीडम पार्टी के हेडक्वार्टर पर ईरानी हमलों का असर पड़ा है।"

45

सिद्दकन के मेयर इहसान चलाबी ने बताया कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र से संबंधित क्षेत्रों पर बमबारी जारी रखी हुई है। चलाबी ने कहा कि तोपखाने की गोलाबारी पिछले शनिवार को शुरू हुई थी और टार्गेट एरबिल गवर्नरेट( Erbil governorate) के अंतर्गत आने वाले गांव और पहाड़ी क्षेत्रों को रखा गया था।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान में 4 साल में 23,000 लोग बन गए मर्द से औरत, औरत से मर्द, कट्टरपंथी नाराज, बोले-ये तो गंदी बात है?

55

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) के अनुसार, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बुधवार को उत्तरी इराक के कुर्द क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों को आतंकवादियों पर लिए गया एक्शन बताया है।

यह भी पढ़ें-मौत का वीडियो वायरलः विरोध के दौरान महिला ने बांधा बाल, पुलिस ने पेट-गर्दन, दिल और हाथ में मार दी गोली

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
आसमान से दिखी नेपाल की तबाही! Before-After वीडियो में ग्यिरोंग पोर्ट का बदला नक्शा देखिए
Recommended image2
नेपाल में बाढ़, बिहार में क्यों बढ़ जाती है टेंशन? हिमालय की इन नदियों में छिपा है पूरा राज
Recommended image3
नेपाल के लिए अगले 72 घंटे बहुत भारी, बॉर्डर पर बनी झील को लेकर चीन का चौंकानेवाला खुलासा
Recommended image4
नेपाल में बाढ़ का कहर: 12 साल में हिमालय पर आए 7 बड़े विनाश, जब बह गए थे गांव के गांव
Recommended image5
नेपाल में 270 मौतों के बीच भारतीयों की तलाश, आखिर कहां हैं संपर्क से बाहर 288 इंडियंस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved