MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • नेक्स्ट जनरेशन की दुनिया: 2025 में सामने होगी यहां एक ऐसी सिटी, जहां न सड़कें होंगी और न कारें

नेक्स्ट जनरेशन की दुनिया: 2025 में सामने होगी यहां एक ऐसी सिटी, जहां न सड़कें होंगी और न कारें

क्या सऊदी अरब अगले दो साल में बदल जाएगा? जी हां, यहां एक ऐसे प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है, जिसके बाद यहां एक ऐसा शहर बस जाएगा, जहां न सड़कें होंगी और न गाड़ियां। यहां अल्ट्रा हाईस्पीड ट्रांजिट सिस्टम, इनेबल्ड ट्रांसपोर्ट और नेक्स्ट जनरेशन फ्रेट सेवा का संचालन होगा। यानी सिर्फ बुलेट या हाईस्पीड ट्रेनें चलेंगी। इनके जरिये देश के एक छोर से दूसरे तक सिर्फ  20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इससे प्रदूषण खत्म होगा। बता दें कि करीब 3.40 करोड़ की आबादी वाले सऊदी अरब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 170 किमी लंबे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई है। इसे ‘द लाइन’ नाम दिया। इसकी लागत है करीब 500 अरब डॉलर (करीब 36.75 लाख करोड़ रु.) जो प्रोजेक्ट नियोम का हिस्सा है। नियोम यहां बस रहा एक अनूठा शहर है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 12 2021, 12:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

नियोम को नेक्स्ट जनरेशन के हिसाब से बनाया जा रहा है। यहां करीब 10 लाख आबादी निवास कर सकेगी। इस शहर की बुनियादी ढांचे की लागत ही करीब  200 बिलियन डॉलर (करीब 14.70 लाख करोड़ रु.) होगी।
(सऊदी अरब की मौजूदा तस्वीर)

26

द लाइन प्रोजेक्ट के तहत प्लान किया गया है कि नियोम के जरिये 2030 तक यहां 3.80 लाख नौकरियां जनरेट की जाएंगी। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर कुछ महीने में काम शुरू हो जाएगा। यह 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
(सऊदी अरब की मौजूदा तस्वीर)

36

इस प्रोजेक्ट के बारे में प्रिंस ने कहा है कि विकास के साथ प्रकृति का त्याग नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह शहर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
(सऊदी अरब की मौजूदा तस्वीर)

46

FACT
सऊदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यहां इस्लामी राजतंत्र है। इसकी स्थापना 1750 के आसपास की गई थी। यहां मरुस्थल है। वैसे इस देश को दुनिया के अग्रणी तेल निर्यातकों में गिना जाता है।
(सऊदी अरब की मौजूदा तस्वीर)

56

FACT
यहीं इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था। यहां इस्लाम के दो पवित्र स्थल मक्का और मदीना हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का को माना गया है। सऊदी अरब अरब प्रायद्वीप के 80 प्रतिशत इलाके में फैला हुआ है।
(सऊदी अरब की मौजूदा तस्वीर)

66

FACT

सऊदी अरब में सबसे पहले 1938 में पेट्रोलियम की खोज हुई थी। इसके बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक और दुनिया का दूसरा बड़ा तेल नियंत्रित करने वाला देश बन गया।
(मोदी के साथ प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved