- Home
- World News
- 128 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर बाइडेन ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ; 10 Photos में देखें समारोह
128 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर बाइडेन ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ; 10 Photos में देखें समारोह
वॉशिंगटन. अमेरिका को बुधवार को नया राष्ट्रपति मिल गया। 78 साल के जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसी के साथ वे अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बन गए हैं। वहीं, कमला हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। कोरोना के चलते इस बार शपथ समारोह काफी बदला हुआ नजर आया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 1200 लोग शामिल हुए। 10 Photos में देखें शपथ ग्रहण समारोह....

जो बाइडेन ने 128 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। वे अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं। वे देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं।
कमला हैरिस और जो बाइडेन ने शपथ लेने के बाद एक दूसरे को कुछ इस तरह से बधाई दी।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लेडी गागा ने अमेरिका का राष्ट्रगान गाया। लेडी गागा ने बाइडेन के समर्थन में प्रचार भी किया था।
शपथ ग्रहण समारोह में जेनिफर लोपेज ने भी अपना जलवा बिखेरा।
शपथ के पहले बाइडेन और हैरिस ने द कैथेड्रल ऑफ सेंट मैथ्यू द एपोस्टल में सामूहिक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पत्नी मिशेल ओबामा के साथ शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने पहुंचे।
कैपिटल हिल पहुंचकर जो बाइडेन और कमला हैरिस ने लोगों का यूं अभिवादन किया।
पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और उनकी पत्नी।