- Home
- World News
- Malala Yousafzai: नोबेल पुरस्कार विजेता ने अपने फ्रेंड से किया निकाह, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
Malala Yousafzai: नोबेल पुरस्कार विजेता ने अपने फ्रेंड से किया निकाह, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
लंदन. नोबेल शांति पुरस्कार(Nobel Prize) विजेता 24 साल की मलाला युसूफजई(Malala Yousafzai) ने अपने फ्रेंड असर के साथ निकाह कर लिया है। यह निकाह इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम (Birmingham) में हुआ। मलाला ने खुद अपने निकाह की कुछ तस्वीरें 9 नवंबर को सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बता दें कि पाकिस्तानी एक्टिविस्ट(Pakistani Activist) मलाला पाकिस्तानी की स्वात घाटी की निवासी हैं। 9 अक्टूबर, 2012 को जब वे स्कूल जा रही थीं, तब तालिबानी लड़ाकों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। उस समय भी अफगानिस्तान में तालिबान का शासन था। तालिबान लड़कियों की एजुकेशन के खिलाफ रहा है। हालांकि इस बार अफगानिस्तान में सरकार बनाने के बाद तालिबान का रवैया थोड़ा-सा नरम पड़ा है।

जब तालिबान ने मलाला पर हमला किया था, तब उनकी उम्र महज 15 साल की थी। उन्हें गंभीर हालत में ब्रिटेन इलाज के लिए ले जाया गया था। वहां सर्जरी के बाद उनकी जान बची थी। मलाला के पिता को ब्रिटेन स्थित पाकिस्तानी दूतावास में नौकरी दी गई थी।
(निकाह के दौरान असर के साथ मलाला)
अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मलाला ने लिखा कि आज उनके जीवन का एक अनमोल दिन है। असर और वे जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने के लिए शादी के बंधन में बंध गए।
मलाला और असर का निकाह बर्मिंघम में मलाला के घर पर हुआ। यह एक छोटा-सा समारोह था। इसमें परिवार के अलावा कुछ नजदीकी लोग शामिल थे।
पाकिस्तान में 12 जुलाई, 1997 का जन्मीं मलाला दुनियाभर में लड़कियों के साहस की एक मिसाल हैं। मलाला सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। उन्हें यह पुरस्कार 17 साल की उम्र में भारत के बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के साथ सामूहिक तौर पर मिला था।
यह भी पढ़ें-दुनिया के सबसे खतरनाक देश, जहां खौफ में जीते हैं लोग... बोलने की भी नहीं है आजादी
मलाला को पश्चिम पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की स्वात घाटी में महिलाओं और बच्चों की शिक्षा और मानवाधिकार की लड़ाई लड़ने वालों में जाना जाता है।
निकाह के बाद मलाला और असर ने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाईं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मलाला ने कहा कि उन्हें लोगों की शुभकामनाओं की जरूरत है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।