MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • तो अमेरिका में फिर होगा 9/11 जैसा आतंकी हमला...लादेन की भतीजी ने दी चेतावनी

तो अमेरिका में फिर होगा 9/11 जैसा आतंकी हमला...लादेन की भतीजी ने दी चेतावनी

वॉशिंगटन. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले आतंकी ओसामा बिन लादेन की भतीजी नूर बिन लादिन ने बड़ा बयान दिया। नूर ने दावा किया है कि केवल डोनाल्ड ट्रम्प ही अमेरिका को अगले 9/11 जैसे हमले से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा, अगर जो बिडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो 9/11 जैसा एक और हमला हो सकता है। नूर ओसामा बिना लादेन के बड़े भाई यसलाम बिन लादिन की बेटी हैं।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 06 2020, 06:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

लादेन के भाई यसलाम ने स्विस लेखक कारमेन ड्यूफोर से शादी की थी। लेकिन दोनों का तलाक 1988 में हो गया। तभी से नूर बिन लादिन अपनी बहनों और मां के साथ स्विट्जरलैंड में रहती हैं। यह परिवार ओसामा बिन लादेन से काफी दूर रहता है, तभी दूरी दिखाने के लिए लादिन लिखता है। 

27

नूर बिन लादिन ने हाल ही में न्यूयॉर्क पोस्ट को इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा, आईएसआईएस ने ओबामा और बिडेन के कार्यकाल के दौरान प्रसार किया। वे यूरोप तक आ रहे। लेकिन ट्रम्प ने अपने शासन में दिखाया है कि वे अमेरिका को खतरों से बचा सकते हैं। वे हमला करने से पहले ही आतंकवादियों को खत्म सकते हैं।

37

नूर बिन लादिन खुद को ट्रम्प की समर्थक बताती हैं। वे कहती हैं कि वे भले ही स्विट्जरलैंड में रहती हैं, लेकिन वे खुद को अमेरिकी मानती हैं। वे बताती हैं कि उन्होंने 12 साल की उम्र में ही अपने कमरे में अमेरिका का झंडा लगा लिया था। उनका सपना है कि वे पूरे अमेरिका की ट्रिप करें।
 

47

इतना ही नहीं उन्होंने कहा, वे 2015 से ट्रम्प की समर्थक हैं। मैंने उन्हें दूर से ही देखा है। लेकिन मैं उनकी हमेशा तारीफ करती हूं।
 

57

नूर बिन लादिन ने कहा, ट्रम्प को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फिर से जीतना चाहिए। यह ना सिर्फ अमेरिका, बल्कि पश्चिमी सभ्यता के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, आप पिछले 19 सालों में यूरोप में हुए सभी आतंकी हमलों को देखिए। इन घटनाओं ने हमें पूरी तरह से हिला दिया है। कट्टरपंथ इस्लाम ने हमारे समाज में गहरी पैठ बना ली है। 

67

उन्होंने कहा, अमेरिका में हालात बहुत चिंताजनक हैं, यहां वामपंथियों ने उस विचारधारा को फैलाने वाले लोगों के साथ गठबंधन कर लिया है। नूर बिन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्हान उमर पर भी निशाना साधा। नूर ने कहा, इल्हा उमर अमेरिका से नफरत करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इल्हान ने मिनिसुएटा में पकड़े गए आईएसआईएस के आतंकियों के साथ नरमी की अपील की थी। 
 

77

अमेरिका में 11 सितंबर को अलकायदा ने अमेरिका में 4 हमले किए थे। इन हमलों मे करीब 3000 लोग मारे गए थे। वहीं, 25 हजार लोग जख्मी हुए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी ओसामा बिन लादेन ने ली थी। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hormuz Strait Supply Risk: तेल, गैस के बाद अब फसलों पर भी खतरा, भारत की कृषि और फूड सिक्योरिटी पर असर
Recommended image2
Iran-US War Impact: भारत का बड़ा फैसला-अब इन 4 सेक्टरों को गैस सप्लाई में मिलेगी प्रायोरिटी
Recommended image3
Bahrain Bapco Force Majeure: ईरानी हमले के बाद बहरीन तेल कंपनी को क्यों उठाना पड़ा ये बड़ा कानूनी कदम?
Recommended image4
India-US Big Deal: टेक्सास में $300 बिलियन की ऑयल रिफाइनरी, रिलायंस को ट्रंप ने क्यों कहा, धन्यवाद?
Recommended image5
Hormuz Strait Mystery: US नेवी ने टैंकर को एस्कॉर्ट किया या नहीं? डिलीट पोस्ट ने बढ़ाया शक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved