- Home
- World News
- बुर्के पर प्रतिबंध, 1000 मदरसे भी होंगे बंद....राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव बताकर इस देश ने उठाया कदम
बुर्के पर प्रतिबंध, 1000 मदरसे भी होंगे बंद....राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव बताकर इस देश ने उठाया कदम
कोलंबो. आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में श्रीलंका सरकार देश में बुर्का पहनने और 1000 से अधिक मदरसों को बंद करने की योजना बना रही है। इतना ही नहीं सरकार का तर्क है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है।
| Published : Mar 14 2021, 01:15 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
श्रीलंका के जन सुरक्षा मंत्री शरत वीरसेकरा ने बताया कि उन्होंने बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की मंत्रिमंडल की अनुमति मांगने के अनुरोध वाले दस्तावेजों पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए।
क्यों उठाया गया ये कदम
वीरसेकरा ने एक बौद्ध कार्यक्रम के दौरान बताया कि बुर्के का राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा प्रभाव है। उन्होंने कहा, शुरुआत में हमारी कई मुस्लिम मित्र थीं। हालांकि, मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों ने कभी बुर्का नहीं पहना। यह एक तरह का धार्मिक कट्टरपंथ है। जो हाल ही में सामने आया है। हम इस पर जरूर प्रतिबंध लगाएंगे।
इतना ही नहीं वीरसेकरा ने कहा कि सरकार 1000 से ज्यादा मदरसों पर प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने कहा, ये मदरसे विभागों के पास पंजीकृत नहीं हैं और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पालन नहीं होता।
श्रीलंका की आबादी करीब 2 करोड़ बीस लाख है। इसमें से 9% मुस्लिम हैं। वहीं, हिंदुओं की आबादी 15% और बौद्ध 70% हैं।