MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • World News
  • Elon musk : ये हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स, सिर्फ दो दिन गए यूनिवर्सिटी....हर सेकेंड कमाते हैं इतने रु

Elon musk : ये हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स, सिर्फ दो दिन गए यूनिवर्सिटी....हर सेकेंड कमाते हैं इतने रु

वॉशिंगटन. एलन मस्क, दुनिया के नए सबसे अमीर शख्स। एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर रहे अमेजन के जेफ बेजॉस को पीछे छोड़ दिया। एलन मस्क के पास 188 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक नेटवर्थ है। जबकि जेफ बेजॉस की नेटवर्थ 187 बिलियन यूएस डॉलर है। एलन मस्क का जीवन संघर्षों से भरा है। वे ऐसे लोगों में हैं, जिन्होंने असफलताओं के बाद भी जिद नहीं छोड़ी। इसी का नतीजा हुआ कि वे आज दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए है। आइए जानते हैं, उनके बारे में कुछ बातें

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 08 2021, 07:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

एलन मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। वे 17 साल की उम्र में कनाडा आ गए। ग्रंज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन बचपन से ही खुद में खोए हुए रहते थे। इसी के चलते उनके माता पिता ने उन्हें डॉक्टरों को दिखाया। उन्हें डर था कि कहीं वे बहरे तो नहीं हैं। लेकिन बाद में उनकी मां को पता चला कि एलन डे ड्रीम यानी दिन में काफी सपने देखते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

एलन बचपन से ही काफी होशियार थे। वे 9-10 साल की उम्र से ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखने लगे थे। एलन ने काफी कम उम्र में ही कंप्यूटर गेम बनाया था। इसे उन्होंने एक कंप्यूटर मैगजीन को बेचा था। इसके लिए उन्हें 500 डॉलर्स मिले थे। इस गेम का नाम ब्लास्टार था।  

38

एलन बचपन में ज्यादातर समय किताबों में बिताते थे। उनकी दिलचस्पी साइंस फिक्शन उपन्यासों में थी। एलन दक्षिण अफ्रीका में मिलिट्री जॉइन नहीं करना चाहते थे, इसलिए कनाडा आ गए थे। इसके बाद उन्होंने स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने का फैसला किया। हालांकि, उन्हें दो दिन में ही यूनिवर्सिटी छोड़ दी। 
 

48

क्या क्या करते हैं एलन
एलन मास्क  स्पेस एक्स, टेस्ला, हायपरलूप और बोरिंग जैसी 8 कंपनियों के फाउंडर रहे हैं। एलन सिर्फ भविष्य की कारें बनाने वाली कंपनी तक सीमित नहीं है। उनकी कंपनी टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों के पुर्जे और बैट्रियां भी बनाती हैं। इसे दूसरी कंपनियों को बेचा जाता है। इसके अलावा उनकी कंपनी सोलर एनर्जी सिस्टम' बनाती है। इसकी मांग काफी बढ़ी है। वे एक अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी भी चलाते हैं। इसके अलावा अंडरग्राउंड ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर भी काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि एलन मस्क हर सेकेंड में 67 लाख रुपए कमाते हैं। 

58

एलन मस्क ने बिजनेस की शुरुआत 1999 में की। उन्होंने अपने भाई किंबल के साथ सॉफ्टवेयर कंपनी जिप-2' के लिए एक सफल डील की थी। इसके मिले पैसों से मस्क ने 'एक्स डॉट कॉम' नाम की कंपनी बनाई थी। तब उनकी उम्र 27 साल थी। कंपनी का दावा था कि वह पैसा ट्रांसफर करने की व्यवस्था में क्रांति लाने वाली है।'

68

मस्क की इसी कंपनी का नाम पे पाल है। इसे 2002 में ई बेय ने खरीदा था। इसके लिए मस्क को 165 मिलियन डॉलर मिले थे। इसके बाद मस्क ने  'स्पेस-एक्स' प्रोगाम शुरू किया। इसके तहत उनका कहना है कि मनुष्य आने वाले समय में दूसरे ग्रहों पर भी रह सकेगा। 2004 में एलन मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला शुरू की। इसके बारे में उन्होंने कहा, भविष्य में सब कुछ इलेक्ट्रिक होगा। 
 

78

एलन ने 2000 में कनाडा की लेखिका जस्टिन के साथ शादी की। हालांकि, 8 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2010 में एलन ने ब्रिटिश एक्ट्रेस तालुला राइली से शादी की। ये रिश्ता दो साल तक चला। इसके बाद उन्होंने 2013 में फिर शादी की, लेकिन बाद में वे फिर अलग हो गए। एलन सुपरस्टार एक्ट्रेस एंबर हर्ड के रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

88

एलन मस्क को पहली पत्नी से 6 बच्चे हैं। वहीं,  एलन और उनकी गर्लफ्रेंड को इसी साल मई में बेटा पैदा हुआ है। इसका नाम X Æ A-12 है। हालाकि, बाद में इसका नाम  X Æ A-Xii कर दिया गया। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शव नहीं मिले तो कैसे होता है अंतिम संस्कार? नेपाल से आ रहीं अब तक की सबसे दर्दनाक तस्वीरें
Recommended image2
यूक्रेन पहुंचकर जयशंकर ने रूस को लेकर क्या कहा? भारत ने युद्ध खत्म कराने के लिए बढ़ाया हाथ
Recommended image3
Donald Trump का चेहरा अब 1 डॉलर के सिक्के पर, परंपरा टूटी या कानून में मिला रास्ता?
Recommended image4
Ganpati in Karachi: पाकिस्तान में बप्पा की धूम, मुस्लिम कलाकार ने मराठी परिवार के लिए बनाई मूर्ति, जीता दिल
Recommended image5
Nepal Floods: उम्मीद टूटी, अब श्राद्ध का सहारा, लापता लोगों को 'मृत' मान रहे परिवार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved