MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • सीरिया में शिया V/s सुन्नी की लड़ाई से क्या दुनिया मौत के मुहाने पर खड़ी है, एक चौंकाने वाला खुलासा

सीरिया में शिया V/s सुन्नी की लड़ाई से क्या दुनिया मौत के मुहाने पर खड़ी है, एक चौंकाने वाला खुलासा

बर्बादी की दिल दहलाने वाली तस्वीर बनकर दुनिया के सामने आए मुस्लिम देश सीरिया में मौजूद आतंकी संगठनों को लेकर एक नया चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने मंगलवार को कहा कि सीरियर में मौजूद आंतकी संगठनों तक रासायनिक हथियार पहुंच गए हैं। इससे सिर्फ भारत ही नहीं, सारी दुनिया के सामने संकट खड़ा हो गया है। बता दें कि सीरिया (रासायनिक हथियारों) पर संयुक्त राष्ट्र सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) की मीटिंग में बताया गया कि आतंकी संगठनों ने सीरिया में लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष का फायदा उठाया है। सीरिया दक्षिण-पश्चिम एशिया का राष्ट्र है। इजरायल और इराक के बीच स्थित होने के कारण यह मध्य-पूर्व का महत्वपूर्ण देश है। अप्रैल, 1946 में फ्रांस से स्वाधीनता मिलने के बाद यहां बाथ पार्टी ने शासन किया। लेकिन 1963 से यहां इमरजेंसी लागू है। 1970 के बाद से यहां असर के परिजन ही शासन करते हैं। इस परिवार के खिलाफ लोगों ने विद्रोह किया हुआ है। आइए जानते हैं सीरिया का कहानी...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 07 2021, 03:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ करीब 10 साल से चले आ रहे गृहयुद्ध ने इस प्राचीन देश की नींव तहस-नहस करके रख दी है। दुनिया के कई बड़े देश इस गृहयुद्ध में कूदे हुए हैं। 

210

सीरिया की आबादी करीब 1.7 करोड़ रही है। यहां 87 प्रतिशत मुसलमान और 10 प्रतिशत क्रिश्चियन रहते हैं। यहां अरबी के अलावा इंग्लिश और फ्रेंच बोली जाती है। सीरिया एक ऐसा देश है, जिसने रोम, मंगोल और तुर्कों तक के हमले झेले। यहां रहने वालीं कुर्द, सुन्नी, शिया, ईसाई सहित अन्य कौमें आपस में लड़ती रहीं। इसका फायदा उठाकर यूरोप ने इस पर कब्जा कर लिया। फोटो सोर्स: warontherocks.com

310

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सीरिया भी फ्रांस के चंगुल से मुक्त हुआ, लेकिन राजनीतिक परेशानियों में उलझ गया। इसने 160 में इजिप्ट के साथ मिलकर यूनाइटेड अरब रिपब्लिक बनाया। फिर 1967 में जॉर्डन और इजिप्ट के साथ मिलकर युद्ध किया। इसमें यह हार गया। इसके बाद सीरिया के हालत बिगड़ते चले गए। फोटो सोर्स:www.newyorker.com

410

1970 में हाफिज अल असद ने सीरिया पर तानाशाही तरीके से अपनी सरकार बना ली। ये शिया कौम से हैं और बाथ पार्टी चलाते थे। बाथ का अर्थ होता है पुनर्जारण। 1982 में मुस्लिम ब्रदरहुड ने असद के खिलाफ जंग छेड़ दी। इसमें हजारों सीरियन मारे गए। 2000 में हाफिज असद भी मारा गया। इसके बाद उसके बेटे अल असद तानाशाह बनकर देश पर काबिज हो गया।  फोटो सोर्स: Bulent Kilic/AFP/Getty Images

510

2011 में असद के खिलाफ डेमोक्रेसी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन होने लगे। यहां असद ने विद्रोहियों पर सेरीन नामक गैस का इस्तेमाल किया। यह गैस दिमाग पर असर करती है। इसके बाद उग्रवादी लोगों ने असद के खिलाफ हथियार उठा लिए। फोटो सोर्स: AP Photo/Felipe Dana

610

सीरिया के गृहयुद्ध में तमाम देश अपनी सुविधा के हिसाब से असद या विद्रोहियों की मदद कर रहे हैं। अमेरिका जहां असद को हटाने के लिए विद्रोहियों को सपोर्ट कर रहा है, वहीं रूस असद के सपोर्ट में है।  फोटो सोर्स: Reuters

710

सितंबर, 2015 में रूस ने सीरिया पर हमला किया। वहीं, ईरान असद के सपोर्ट में शिया आतंकवादी गुट हिजबुल्ला को आर्थिक मदद दे रहा है। सऊदी अरब भी सुन्नी विद्रोहियों को मदद कर रहा है।
फोटो सोर्स: SANA, via Associated Press

810

पिछले एक दशक में सीरिया में लाखों लोग मारे जा चुके हैं। 50-60 लाख से ज्यादा सीरिया छोड़ चुके हैं। यूएन ने कुछ साल पहले एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें कहा गया कि सीरिया की 70 प्रतिशत आबादी खाने-पीने को मोहताज है। स्कूल-हॉस्पिटल तो दूर की कौड़ी।

910

संयुक्त राष्ट्र में भारत की चिंता इसलिए भी बाजिव है, क्योंकि 2017 में पहली बार केमिकल अटैक की खबरें सामने आई थीं। इसमें सैकड़ों बच्चों की मौत हो गई थी। अब माना जा रहा है कि यहां विद्रोही फिर से रासायनिक हथियार जुटा रहे हैं। 2013 में सीरिया सरकार पर रासायनिक हमले करने का आरोप लगा था।

फोटो सोर्स: AP

1010

अमेरिका ने 2014 से लेकर अब तक सीरिया में असद के खिलाफ कई  हवाई हमले किए। सीरिया की लड़ाई अब ऐसे मोड़ पर आकर खड़ी है, जिसका असर सारी दुनिया पर पड़ सकता है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved