MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Imran Khan hospital transfer
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • World News
  • Most Wanted आतंकी हक्कानी ने 'सुसाइड बॉम्बर्स' को 'हीरो' बताया, यूं गले मिला उनकी फैमिली से; देखिए कुछ Pics

Most Wanted आतंकी हक्कानी ने 'सुसाइड बॉम्बर्स' को 'हीरो' बताया, यूं गले मिला उनकी फैमिली से; देखिए कुछ Pics

काबुल. 15 अगस्त, 2021 अफगानिस्तान के इतिहास में एक भयंकर परिवर्तन के दौर के रूप में दर्ज रहेगा। इसी दिन तालिबान ने काबुल पर कब्जा करके अपनी सरकार बनाने का ऐलान किया था। जिस तालिबान को अमेरिका और कई देश आतंकवादी संगठन मानते रहे; वो अब आतंकवाद को पालने-पोसने का काम कर रहा है। तालिबान सरकार में गृहमंत्री बनाए गए मोस्ट वांटेड आतंकवादी सिराजुद्दीन हक्कानी (Sirajuddin Haqqani) ने सुसाइड बॉम्बर्स (Suicide Bombers) को अपना हीरो बताया है। इन लोगों ने अमेरिका और अफगानिस्तान की सेना के खिलाफ ये हमले किए थे। काबुल में भारतीय दूतावास पर जुलाई 2008 में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों द्वारा हक्कानी नेटवर्क को दोषी ठहराया गया था। इस हमले में 58 लोग मारे गए थे और लगभग 150 घायल हुए थे।  

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Oct 20 2021, 10:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

पिछले 20 वर्षों में अमेरिका और अफगानों के खिलाफ तालिबान की तरफ से आत्मघाती हमले करने वालों की याद में तालिबों ने काबुल में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सिराजुद्दीन हक्कानी (Sirajuddin Haqqani) ने आत्मघाती हमलावरों के परिवारों के लिए प्लॉट और अन्य मदद देने का ऐलान किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

सिराजुद्दीन हक्कानी (Sirajuddin Haqqani) ने मंगलवार को सुसाइड बॉम्बर्स (Suicide Bombers) की फैमिली से मुलाकात की। बता दें कि हक्कानी को संयुक्त राष्ट्र(UN) ने आतंकवादी घोषित कर रखा है। उसके ऊपर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है। अब हक्कानी ने सुसाइड बॉम्बर्स के परिजनों को इनाम के तौर पर 125 अमेरिकी डॉलर और प्लॉट देने का ऐलान किया है।

35

तालिबान के आंतरिक मंत्रालय ने होटल में आयोजित इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें सिराजुद्दीन हक्कानी आत्मघाती हमलावरों के परिजनों से गले मिल रहा है। हालांकि इसमें हक्कानी का चेहरा ब्लर किया गया है।

यह भी पढ़ें-बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला: VHP का आज बांग्लादेश हाईकमीशन के सामने विरोध प्रदर्शन

45

बता दें कि हक्कानी नेटवर्क (Haqqani Network) तालिबान का सबसे खतरनाक गुट कहा जाता है। इसकी नींव सिराजुद्दीन हक्कानी के पिता जलालुद्दीन हक्कानी ने रखी थी। इसमें ज्यादातर आत्मघाती हमलावर हैं।

यह भी पढ़ें-ओवैसी ने कहा- कश्मीर में सेना मर रही और हम पाक के साथ T-20 खेलेंगे, चीन के डर से चाय में भी चीनी मोदी

55

हक्कानी नेटवर्क में जादरान जनजाति का वर्चस्व है। इस जनजाति के लड़ाकों का काबुल-जलालाबाद से लेकर खैबर सीमा तक नियंत्रण है। अकेले काबुल की सड़कों पर इसके 6,000 से अधिक लड़ाके तैनात हैं।

यह भी पढ़ें-Kashmir में आतंकवादियों के ठिकानों पर 'स्ट्राइक' की तैयारी, लोगों को किया गया सुरक्षा के लिहाज से Alert
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
इमरान खान को अस्पताल भेजने के पीछे क्या कोई सीक्रेट डील हुई? पाकिस्तानी पत्रकार का बड़ा दावा
Recommended image2
BIG ALERT! पाकिस्तान में 60 घंटे की ‘Unusual Airlift’! चीन-तुर्की विमान पहुंचे, भारत क्यों चौकन्ना?
Recommended image3
इस्लामाबाद के एक्शन का दिल्ली में रिएक्शन, पाक हाई कमीशन पर चला बुलडोजर! क्या है कनेक्शन?
Recommended image4
Mine Collapse: रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, देखते-देखते जिंदा दफन हो गए 100 मजदूर
Recommended image5
राजीव आचार्य कौन थे? जेरूसलम में जिस भारतीय की मौत ने सबको झकझोरा, जानिए पूरी कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved