KBC Questions and Answers: KBC के इन सवालों में छिपे हैं ऐसे ट्विस्ट, जो आपके GK का असली टेस्ट लेंगे! क्या आप बिना गलती किए सभी सवालों के सही जवाब दे पाएंगे? अभी क्विज खेलें।
KBC Quiz Questions: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में पूछे जाने वाले सवाल सिर्फ ज्ञान की परीक्षा नहीं लेते, बल्कि आपकी याददाश्त और सोचने की क्षमता को भी परखते हैं। कंप्यूटर, विज्ञान, भूगोल, इतिहास और गणित जैसे अलग-अलग सब्जेक्ट से जुड़े सवाल अक्सर कैंडीडेट को कन्फ्यूज कर देते हैं। जैसे एक बाइट में कितने बिट होते हैं, स्वेज नहर किन समुद्रों को जोड़ती है या त्रिभुज के कोणों का योग कितना होता है- ऐसे सवाल सिंपल लगते हैं, लेकिन सही जवाब देने के लिए बेसिक नॉलेज मजबूत होना जरूरी है। अगर आप KBC की तैयारी कर रहे हैं या अपना General Knowledge चेक करना चाहते हैं, तो इन सवालों को जरूर हल करें और देखें आपका स्कोर कितना रहता है...
सवाल - 1 बाइट में कितने बिट होते हैं?
A. 4
B. 8
C. 16
D. 32
सही जवाब: B. 8
सवाल - ई-मेल में @ चिन्ह को आम तौर पर क्या कहा जाता है?
A. एट साइन
B. हैश
C. डॉलर साइन
D. एम्परसैंड
सही जवाब: A. एट साइन
सवाल - विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात एंजेल फॉल्स किस देश में है?
A. ब्राजील
B. वेनेजुएला
C. पेरू
D. चिली
सही जवाब: B. वेनेजुएला
ये भी पढ़ें- KBC Pattern Quiz: घड़ी से लेकर ध्रुवीय भालू तक, कितने सवालों के जवाब जानते हैं?
सवाल - सहारा मरुस्थल किस महाद्वीप में है?
A. एशिया
B. अफ्रीका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. दक्षिण अमेरिका
सही जवाब: B. अफ्रीका
सवाल - रॉकी पर्वतमाला किस महाद्वीप में मुख्य रूप से है?
A. एशिया
B. उत्तरी अमेरिका
C. यूरोप
D. अफ्रीका
सही जवाब: B. उत्तरी अमेरिका
सवाल - एंडीज पर्वतमाला किस महाद्वीप में है?
A. दक्षिण अमेरिका
B. यूरोप
C. अफ्रीका
D. एशिया
सही जवाब: A. दक्षिण अमेरिका
सवाल - भूमध्य रेखा किस अक्षांश पर स्थित है?
A. 0°
B. 23.5°
C. 66.5°
D. 90°
सही जवाब: A. 0°
सवाल - ग्रीनविच मध्याह्न रेखा किस देश से होकर गुजरती है?
A. फ्रांस
B. यूके
C. जर्मनी
D. स्पेन
सही जवाब: B. यूके
सवाल - अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा मुख्य रूप से किस महासागर में है?
A. अटलांटिक
B. प्रशांत
C. हिंद
D. आर्कटिक
सही जवाब: B. प्रशांत
सवाल - स्वेज नहर किन दो समुद्रों को जोड़ती है?
A. भूमध्य सागर और लाल सागर
B. काला सागर और कैस्पियन सागर
C. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी
D. बाल्टिक और उत्तरी सागर
सही जवाब: A. भूमध्य सागर और लाल सागर
सवाल - पनामा नहर किन महासागरों को जोड़ती है?
A. अटलांटिक और प्रशांत
B. हिंद और प्रशांत
C. अटलांटिक और हिंद
D. आर्कटिक और प्रशांत
सही जवाब: A. अटलांटिक और प्रशांत
सवाल -मृत सागर किन दो देशों के बीच स्थित क्षेत्र में है?
A. भारत-नेपाल
B. जॉर्डन-इजरायल/वेस्ट बैंक
C. स्पेन-फ्रांस
D. मिस्र-लीबिया
सही जवाब: B. जॉर्डन-इजरायल/वेस्ट बैंक
सवाल - तिब्बत का पठार किस पर्वत प्रणाली के उत्तर में स्थित है?
A. हिमालय
B. आल्प्स
C. एंडीज
D. रॉकी
सही जवाब: A. हिमालय
सवाल - भाप इंजन के विकास से किस वैज्ञानिक/आविष्कारक का नाम प्रमुख रूप से जुड़ा है?
A. जेम्स वाट
B. ग्राहम बेल
C. मारकोनी
D. फ्लेमिंग
सही जवाब: A. जेम्स वाट
ये भी पढ़ें- KBC Questions: कॉकरोच से लेकर बिरसा मुंडा तक, कितने सवालों के जवाब जानते हैं आप?
सवाल - स्टीम लोकोमोटिव के शुरुआती विकास से किसका नाम जुड़ा है?
A. जॉर्ज स्टीफेंसन
B. एडिसन
C. बेल
D. पाश्चर
सही जवाब: A. जॉर्ज स्टीफेंसन
सवाल - एक्स-रे की खोज किसने की?
A. विल्हेम रॉन्टजन
B. एडिसन
C. फैराडे
D. मैक्स प्लांक
सही जवाब: A. विल्हेम रॉन्टजन
सवाल - रेडियोधर्मिता पर शुरुआती शोध से किस वैज्ञानिक दंपती का नाम प्रमुख है?
A. मैरी और पियरे क्यूरी
B. वाट और बेल
C. डार्विन और वालेस
D. न्यूटन और हुक
सही जवाब: A. मैरी और पियरे क्यूरी
सवाल - बल्ब का फिलामेंट बनाने में ऐतिहासिक रूप से किस पदार्थ का उपयोग किया गया?
A. टंगस्टन
B. सोना
C. तांबा
D. चांदी
सही जवाब: A. टंगस्टन
सवाल - त्रिभुज के कोणों का योग कितना होता है?
A. 90°
B. 180°
C. 270°
D. 360°
सही जवाब: B. 180°
सवाल - चतुर्भुज के आंतरिक कोणों का योग कितना होता है?
A. 180°
B. 270°
C. 360°
D. 540°
सही जवाब: C. 360°
सवाल - समकोण कितने डिग्री का होता है?
A. 45°
B. 90°
C. 180°
D. 360°
सही जवाब: B. 90
