MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • General Knowledge
  • शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए? महादेव की पूजा में कौन सी गलतियों से बचें?

शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए? महादेव की पूजा में कौन सी गलतियों से बचें?

Shiva Puja Tips: भगवान शिव की पूजा से जुड़े अनेक नियम धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं। इन नियमों को ध्यान में रखते हुए भी महादेव की पूजा करनी चाहिए। इन नियमों के अनुसार कुछ चीजें महादेव की पूजा भूलकर भी उपयोग नहीं करनी चाहिए।

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 06 2026, 11:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें शिव पूजा से जुड़े जरूरी नियम
Image Credit : Asianet News

जानें शिव पूजा से जुड़े जरूरी नियम

Shivling Puja Rules: भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है। मान्यता है कि वे अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से जल्दी खुश हो जाते हैं। इसलिए शिव पूजा में सबसे ज्यादा महत्व भक्ति का माना गया है। हालांकि, धार्मिक परंपराओं और शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का भी उल्लेख मिलता है जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाया नहीं किया जाता। सवाल यह उठता है कि शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए और इसके पीछे क्या कारण है?
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
शिवलिंग पर क्यों नहीं चढ़ाते तुलसी?
Image Credit : Getty

शिवलिंग पर क्यों नहीं चढ़ाते तुलसी?

धार्मिक ग्रंथों और मंदिरों में प्रचलित परंपराओं के अनुसार, शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाए जाते। इसके पीछे एक पौराणिक कहानी है। कहानी है- तुलसी का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है। वहीं एक अन्य मान्यता के अनुसार- तुलसी के पति जालंधर का वध भगवान शिव ने किया था। इसी कारण शिव पूजा में तुलसी चढ़ाने की परंपरा नहीं है।

36
शिवलिंग पर हल्दी क्यों न चढ़ाएं?
Image Credit : Getty

शिवलिंग पर हल्दी क्यों न चढ़ाएं?

आमतौर पर हल्दी भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाई जाती है। मान्यता के अनुसार- हल्दी का संबंध सौभाग्य और सुहाग से माना जाता है, जबकि शिवलिंग भगवान शिव के निराकार स्वरूप का प्रतीक है। इसलिए शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने की परंपरा नहीं है। हालांकि भगवान शिव की मूर्ति पर कुछ जगहों पर स्थानीय परंपराओं के अनुसार हल्दी चढ़ाया जाता है।

46
कुमकुम-सिंदूर क्यों न चढ़ाएं शिवलिंग पर?
Image Credit : Getty

कुमकुम-सिंदूर क्यों न चढ़ाएं शिवलिंग पर?

कुमकुम या सिंदूर भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जाता। सिंदूर को विवाहित महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे देवी स्वरूपों को अर्पित करने की परंपरा अधिक है। भगवान शिव के शिवलिंग पर इसे चढ़ाने की बात नहीं मिलती है।

56
महादेव को क्यों नहीं चढ़ाते केतकी का फूल?
Image Credit : Getty

महादेव को क्यों नहीं चढ़ाते केतकी का फूल?

इसके अलावा केतकी (केवड़ा) का फूल भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ता। इसका जिक्र शिव पुराण में है। कथा के अनुसार- ब्रह्मा और विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद हुआ था। उस समय केतकी के फूल ने ब्रह्मा के सपोर्ट में झूठी गवाही दी थी। इसके बाद भगवान शिव ने केतकी के फूल को अपनी पूजा में स्वीकार न करने का श्राप दिया। इसी वजह से शिव मंदिरों में केतकी का फूल नहीं चढ़ता है।
धार्मिक परंपराओं में टूटा हुआ या कीड़ों से खराब बेलपत्र, बासी फूल और सड़े-गले फल भी भगवान शिव को नहीं चढ़ता है। पूजा में हमेशा साफ और ताजी सामग्री का इस्तेमाल शुभ माना जाता है।

66
किन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ माना जाता है?
Image Credit : Asianet News

किन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ माना जाता है?

- बेलपत्र
- शुद्ध जल
- गंगाजल
- कच्चा दूध
- धतूरा
- आक के फूल
- भस्म
- सफेद चंदन
- मौसमी फल


कॉन्टेन्ट सोर्स - Shiva Purana, Linga Purana, प्रचलित पारंपरिक पूजा-विधियों पर आधारित।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टैक्स क्यों देना पड़ता है? आपके टैक्स का पैसा कहां जाता है? सड़क से सेना तक, जानें कैसे चलता है पूरा सिस्टम
Recommended image2
Credit Score कैसे बढ़ाएं? Credit Score 750+ कैसे करें? ये है Credit Score बढ़ाने के सबसे आसान तरीके
Recommended image3
पासवर्ड मजबूत क्यों होना चाहिए? बहुत डेंजरस है 123456 या जन्मदिन वाला पासवर्ड
Recommended image4
गंगाजल पवित्र क्यों माना जाता है? क्या गंगाजल सच में लंबे समय तक खराब नहीं होता? जानें इसके पीछे की वजह
Recommended image5
बिजली क्यों चमकती है? 90% लोग नहीं जानते होंगे इसका सही जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved