Who is Suman Pahuja: सुमन पाहुजा कौन हैं? जानिए Fat To Fab की फाउंडर के बारे में। उनका करियर, फैमिली, बॉडी शेमिंग से सफलता तक का सफर, TEDx Talk और वेलनेस ब्रांड की सफलता की कहानी।
Suman Pahuja Biography: भारत में हेल्थ और वेलनेस इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और इसी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली नामों में सुमन पाहुजा का नाम भी शामिल है। वह Fat To Fab Diet Clinic की संस्थापक, न्यूट्रिशन एंटरप्रेन्योर, वेलनेस कोच, मोटिवेशनल स्पीकर और डिजिटल क्रिएटर हैं। उन्होंने लोगों को केवल वजन कम करने की सलाह देने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल को आसान और प्रैक्टिकल बनाने की दिशा में काम किया। जानिए सुमन पाहुजा की सक्सेस जर्नी।
कभी बॉडी शेमिंग का करना पड़ा था सामना
सुमन पाहुजा ने अपने कई सार्वजनिक संबोधनों और प्रेरक बातचीत में बताया है कि जीवन के एक दौर में उन्हें बॉडी शेमिंग और लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने इन नकारात्मक अनुभवों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा बनाया। इसी संघर्ष ने उन्हें हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और दूसरों को भी फिट व स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिया। आज वह आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के दम पर हजारों लोगों के लिए प्रेरणा मानी जाती हैं।
सुमन पाहुजा की फैमिली और एजुकेशन
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सुमन पाहुजा ने अपने पारिवारिक जीवन और शैक्षणिक पृष्ठभूमि को सार्वजनिक रूप से ज्यादा शेयर नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने अपने करियर के दौरान न्यूट्रिशन और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपना मेन वर्कफील्ड बनाया और इसी में अपनी पहचान बनाई। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने ISSA, VLCC और हार्वर्ड से संबंधित सर्टिफिकेशन हासिल किए हैं और वह वैश्विक स्तर पर लोगों को हेल्थ और वेलनेस से जुड़ी सलाह देती हैं।
सुमन पाहुजा का करियर?
सुमन पाहुजा ने Fat To Fab Diet Clinic की शुरुआत इस सोच के साथ की कि हर व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुसार सही डाइट और हेल्थ गाइडेंस मिलनी चाहिए। समय के साथ उन्होंने अपनी सर्विस का विस्तार किया और आज उनका ब्रांड कस्टमाइज्ड डाइट प्लान, ऑनलाइन वेलनेस कंसल्टेशन, वेट लॉस प्रोग्राम, PCOD, थायरॉयड, डायबिटीज और डाइजेस्टिव हेल्थ जैसी समस्याओं के लिए विशेष न्यूट्रिशन प्लान उपलब्ध कराता है। इसके अलावा उनके प्लेटफॉर्म पर वेलनेस टी, हर्बल प्रोडक्ट्स, स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स तथा सेल्फ-इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम भी उपलब्ध हैं।
सोशल मीडिया और TEDx से बढ़ी लोकप्रियता
सुमन पाहुजा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत पहचान बनाई है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.28 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि Fat To Fab के यूट्यूब चैनल के करीब 9.96 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। यहां वह फिटनेस टिप्स, हेल्दी रेसिपी, न्यूट्रिशन गाइडेंस और मोटिवेशनल कंटेंट शेयर करती हैं। अक्टूबर 2025 में उन्होंने TEDx मंच पर "From Refusal to Change: The Influence of Self-Belief" विषय पर अपनी मोटिवेशनल जर्नी शेयर की, जिसमें उन्होंने संघर्ष, असफलताओं और आत्मविश्वास की ताकत पर बात की, उन्होंने बताया कि कैसे जीरो से शुरु करके उन्होंने अपनी पहचान बनाने के साथ ही आर्थिक चुनौतियों को भी हराया।
ये भी पढ़ें- Emergency Fund क्यों जरूरी है?
सुमन पाहुजा का नेटवर्थ
सुमन पाहुजा की नेटर्थ की बात करें उनकी संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपए बताई जाती है। हालांकि, उनकी नेटवर्थ का कोई स्वतंत्र सार्वजनिक सत्यापन उपलब्ध नहीं है। व्यवसाय के साथ-साथ वह पशु कल्याण के लिए भी सक्रिय हैं। वह छोड़ दिए गए और घायल कुत्तों के बचाव और देखभाल के लिए एक डॉग शेल्टर भी चलाती हैं। यही वजह है कि उन्हें केवल एक सफल बिजनेसवुमन ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने वाली वेलनेस एंटरप्रेन्योर के रूप में भी देखा जाता है।
सुमन पाहुजा इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
- Fat To Fab Diet Clinic की संस्थापक हैं।
- न्यूट्रिशन, वेलनेस और डिजिटल हेल्थ को एक साथ जोड़ने का काम किया।
- सोशल मीडिया पर लाखों लोगों तक हेल्थ अवेयरनेस पहुंचा चुकी हैं।
- अक्टूबर 2025 में TEDx Talk देकर अपनी संघर्ष की कहानी शेयर की।
- डॉग रेस्क्यू और एनिमल वेलफेयर से भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- ज्यादा तेल क्यों नुकसान करता है?
आज सुमन पाहुजा का सफर यह दिखाता है कि स्पष्ट लक्ष्य, लगातार मेहनत और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की सोच किसी भी उद्यम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। हेल्थ, डिजिटल एजुकेशन और सामाजिक सेवा के मेल ने उन्हें वेलनेस इंडस्ट्री का एक चर्चित चेहरा बना दिया है।
