Emergency Fund Kya Hai: अचानक नौकरी जाना, मेडिकल इमरजेंसी या किसी बड़े खर्च की स्थिति में Emergency Fund आपकी सबसे बड़ी आर्थिक सुरक्षा बन सकता है। जानिए इमरजेंसी फंड क्या होता है, इसमें कितना पैसा होना चाहिए, इसे कैसे तैयार करें और किन खर्चों के लिए इसका इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
Emergency Money Guide: जिंदगी में हर चीज पहले से तय नहीं होती। कभी अचानक जॉब चली जाती है, कभी घर में मेडिकल इमरजेंसी आ जाए, कभी गाड़ी अचानक खराब हो जाए या कोई बड़ा खर्च सामने आ जाए तो ऐसे समय में अगर आपके पास अलग से बचाया हुआ पैसा नहीं है तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाता है। इसलिए इमरजेंसी फंड होता है। इससे मुश्किल काफी हद तक आसान हो सकती है। Emergency Fund वह पैसा है, जिसे सिर्फ अचानक आने वाली जरूरी परिस्थितियों के लिए अलग रखा जाता है। यह रोजमर्रा के खर्च या शॉपिंग के लिए नहीं होता।
Emergency Fund क्या होता है?
Emergency Fund एक ऐसा फंड है, जिसे आप किसी इमरजेंसी कंडीशन के लिए बचाकर रखते हैं। इसका इस्तेमाल तभी किया जाता है जब आपके पास इनकम का दूसरा ऑप्शन न हो या अचानक बड़ा खर्च आ जाए। जैसे: मान लीजिए आपकी जॉब अचानक चली जाती है। अगर आपके पास 6 महीने के खर्च जितना Emergency Fund है, तो नई जॉब मिलने तक आपको कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Emergency Fund क्यों जरूरी है?
1. अचानक आने वाले खर्चों से बचाता है
बीमारी, दुर्घटना, घर की मरम्मत या किसी जरूरी यात्रा जैसे खर्च कभी भी आ सकते हैं। ऐसे समय में Emergency Fund सबसे पहले काम आता है।
2. कर्ज लेने की जरूरत कम होती है
अगर आपके पास सेविंग्स नहीं है, तो आपको क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन लेना पड़ सकता है, जिन पर ज्यादा इंस्ट्रेस्ट देना पड़ता है।
3. जॉब जाने पर सहारा बनता है
आज के समय में जॉब की गारंटी नहीं होती। Emergency Fund कुछ महीनों तक आपके जरूरी खर्च पूरे करने में मदद करता है।
4. मानसिक तनाव कम करता है
जब यह भरोसा होता है कि जरूरत पड़ने पर कुछ पैसे सुरक्षित रखे हैं, तो आर्थिक तनाव भी काफी कम हो जाता है।
5. इंन्वेस्ट को बीच में तोड़ने से बचाता है
अगर आपने म्यूचुअल फंड, PPF या FD में पैसा लगाया है, तो इमरजेंसी के समय इन्हें समय से पहले तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती।
ये भी पढे़ं- ज्यादा तेल क्यों नुकसान करता है? जानें यह आदत कैसे बढ़ा सकती है हार्ट अटैक का खतरा
में कितना पैसा होना चाहिए?
फाइनेन्सियल एक्सपर्ट के मुताबिक, आपके पास कम से कम 3 से 6 महीने के जरूरी खर्च जितना Emergency Fund होना चाहिए। अगर आपकी जॉब स्थिर नहीं है या आप फ्रीलांसर हैं, तो 6 से 12 महीने के खर्च के बराबर फंड रखना और भी बेहतर माना जाता है।
Emergency Fund कैसे बनाएं?
1. हर महीने थोड़ा-थोड़ा बचाएं
अगर आपकी इनकम ₹40,000 है, तो हर महीने ₹2,000–₹5,000 अलग रखना शुरू करें।
2. अलग बैंक खाते में रखें
Emergency Fund को रोजमर्रा के खर्च वाले खाते से अलग रखें, ताकि उसे बिना जरूरत खर्च न कर दें।
3. ऐसी जगह रखें जहां जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसा मिल जाए, जैसे -
- सेविंग अकाउंट
- फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)
- लिक्विड म्यूचुअल फंड (जो थोड़ा जल्दी निकाले जा सकते हैं)
ये भी पढे़ं- Wi-Fi बार-बार डिस्कनेक्ट क्यों होता है? जानें इसके 8 बड़े कारण और मिनटों में ठीक करने के आसान Tips
किन चीजों के लिए Emergency Fund का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
- मोबाइल खरीदने के लिए
- छुट्टियां मनाने के लिए
- ऑनलाइन शॉपिंग
- महंगे गैजेट्स खरीदने के लिए
- पार्टी या शादी के गैर-जरूरी खर्चों के लिए
उदाहरणः मान लीजिए राम की मंथली जरूरी खर्च ₹30,000 है। उसने 6 महीने का Emergency Fund यानी ₹1.8 लाख बचा रखा है। अचानक उसकी जॉब चली जाती है। अब वह बिना घबराए अगले कुछ महीनों तक घर का खर्च चला सकता है और आराम से नई जॉब खोज सकता है। दूसरी तरफ, अगर उसके पास कोई बचत नहीं होती, तो उसे तुरंत कर्ज लेना पड़ सकता था।
