MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • General Knowledge
  • पीपल के पेड़ की पूजा क्यों की जाती है? जानिए धर्म और साइंस दोनों की दिलचस्प कहानी

पीपल के पेड़ की पूजा क्यों की जाती है? जानिए धर्म और साइंस दोनों की दिलचस्प कहानी

Peepal Tree Benefits: साइंस में पीपल के पेड़ को Ficus Religiosa कहते हैं। पीपल भारत के सबसे पुराने और पूजनीय वृक्षों में गिना जाता है। इसे अंग्रेज़ी में Sacred Fig भी कहते हैं। भारतीय संस्कृति, हिंदू धर्म तथा पर्यावरण में इसका महत्व है।

2 Min read
Author : Rohan Salodkar
Published : Jul 08 2026, 11:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना गया है। कई धार्मिक ग्रंथों में इसका जिक्र मिलता है। मान्यता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु का निवास होता है। कुछ परंपराओं में इसे भगवान ब्रम्हा, शिव और अन्य देवताओं से भी जोड़ा जाता है। इसी वजह से पीपल का पेड़ पूजनीय है। पूजा के साथ लोग पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं और परिक्रमा भी करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : Asianet News

पीपल का पेड़ सिर्फ हिंदू धर्म में ही नहीं, बल्कि बौद्ध धर्म में भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि गौतम बुद्ध को बिहार के महाबोधि मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ (बोधि वृक्ष) के नीचे ज्ञान मिला था। इस वजह से इसे बोधि वृक्ष भी कहा जाता है।

Related Articles

Related image1
सपने में सांप दिखे तो क्या होता है? सपने में सांप ने काटा तो क्या है इसका मतलब? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
Related image2
उत्तर दिशा में सिर रखकर क्यों नहीं सोना चाहिए? इसके पीछे की वजह नहीं जानते होंगे आप
36
Image Credit : Asianet News

पीपल एक बड़ा और घना पेड़ है, जो पर्यावरण के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। यह हवा की क्वालिटी को बेहतर बनाने, छाया देने और पक्षियों व अन्य जीवों को फल देने और उनके रहने में पीपल के पेड़ की मुख्य भूमिका है। पीपल 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ता है।

46
Image Credit : Asianet News

पुराने समय में गांवों में पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगती थी। इसकी घनी छाया लोगों को गर्मी से राहत देती थी। यही वजह है कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया।

56
Image Credit : Asianet News

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पीपल के पेड़ को नहीं काटना चाहिए। पर्यावरण की दृष्टि से भी बड़े और पुराने पेड़ों को बचाना चाहिए।

66
Image Credit : Asianet News
  • पीपल का साइंस नाम Ficus religiosa है, इसे Sacred Fig भी कहते हैं।
  • बौद्ध परंपरा के अनुसार, गौतम बुद्ध को बोधि वृक्ष (पीपल) के नीचे ज्ञान मिला था।
  • पीपल सैकड़ों वर्षों तक जिंदा रह सकता है। कई पुराने पीपल आज भी मौजूद हैं।
  • यह पेड़ पक्षियों, कीटों और अनेक छोटे जीवों के रहने के लिए घर देता है।
  • पीपल को 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ने वाला पेड़ बताया गया है।

कॉन्टेन्ट सोर्सः

बता दें, भगवद गीता के अध्याय 10 में भगवान कृष्ण द्वारा वृक्षों में अश्वत्थ (पीपल) का जिक्र है।

Mahabodhi Temple – बोधि वृक्ष और गौतम बुद्ध से जुड़ा ऐतिहासिक स्थल। Botanical Survey of India – भारतीय वृक्षों और वनस्पति संबंधी जानकारी।

Ministry of Environment, Forest and Climate Change– वृक्ष संरक्षण और पर्यावरण संबंधी जानकारी।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.

About the Author

RS
Rohan Salodkar
रोहन सालोडकर। मीडिया में 13 साल से ज्यादा का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने लोकमत न्यूज़ पेपर, मुंबई से की। दैनिक भास्कर, भोपाल में भी ये सेवाएं दे चुके हैं, यहां पर इन्होंने डिजिटल न्यूज़, सोशल मीडिया, वीडियोज के लिए ग्राफिक्स डिज़ाइन का काम किया। ग्राफ़िक डिजाइनिंग के साथ कंटेंट ऑपरेशन्स, सुपरविजन, राइटिंग और वीडियो एडिटिंग में भी इनका हाथ मजबूत है। इन्होंने B.Com टैक्सेशन किया हुआ है।
जनरल नॉलेज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
QR Code कैसे काम करता है? काले-सफेद डिब्बों वाला QR Code कैसे पढ़ता है आपका फोन? इसके पीछे है गजब का साइंस
Recommended image2
बाल सफेद क्यों होते हैं? क्या टेंशन की वजह से सफेद हो जाते हैं बाल? हैरान करने वाली है असली वजह
Recommended image3
हार्ट अटैक क्यों आता है? दिल की ये छोटी-सी गलती बन सकती है जानलेवा, जानें हार्ट अटैक का साइंस
Related Stories
Recommended image1
सपने में सांप दिखे तो क्या होता है? सपने में सांप ने काटा तो क्या है इसका मतलब? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
Recommended image2
उत्तर दिशा में सिर रखकर क्यों नहीं सोना चाहिए? इसके पीछे की वजह नहीं जानते होंगे आप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved