पिछले 7 महीने के प्रेम का यहां दु:खद अंत हो गया। यह फौजी अपनी प्रेमिका के बर्ताव से दु:खी था। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। लेकिन अचानक किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मायूस होकर फौजी 20 दिन पहले अपने गांव लौट आया था। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा कि अब वो सोनिया के पास नहीं जाएगा। पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोहतक, हरियाणा. पता नहीं, अचानक प्रेमिका का मिजाज क्यों बदल गया कि वो प्रेमी को गाली तक देने लगी। इस तरह पिछले 7 महीने के प्रेम का दु:खद अंत हो गया। यह फौजी अपनी प्रेमिका के बर्ताव से दु:खी था। दोनों रोहतक में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। लेकिन अचानक किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मायूस होकर फौजी 20 दिन पहले अपने गांव लौट आया था। लेकिन प्रेमिका के धमकाने पर उसे वापस रोहतक लौटना पड़ा था। उसने गांव में बताया था कि अब वो सोनिया के पास नहीं जाएगा। पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

प्रेमिका से आ गया था परेशान..
22 वर्षीय फौजी जगरूप कैथल के बालू गांव का रहने वाला था। वो लंबे समय से एक युवती से प्रेम करता था। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहन लगे थे। 20 दिन पहले जगरूप अपने गावं आया। वो बेहद दु:खी था। उसने यहां बताया कि अब वो सोनिया के पास कभी नहीं जाएगा। इसके बाद वो वापस रोहतक आया। यहां वो शास्त्री नगर स्थित मकान में सोनिया के साथ रहता था। फौजी फिर युवती के पास लौट आया। लेकिन बाद में उसने फांसी लगा ली। कहा जा रहा है कि प्रेमिका ने उसे फोन पर गालियां दी थीं। दोनों के बीच झगड़ा क्यों हुआ, इसका पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि प्रेमिका के फोन पर धमकाने के बाद ही वो गांव से उसके पास लौट आया था। आगे पढ़िए एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें मिलीं...

यह मामला सिरसा के गांव रूपावास का है। यहां लाहौर फीडर नहर के पास बुधवार शाम को एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। सभी के हाथों को चुनरी से बांधा गया था। थाना एनएस चौपटा की चौककी जैमल के इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि पुरुष की बाजू पर केएस- एसडी लिखा हुआ मिला। पुलिस पता कर रही है कि इनकी हत्या किसने और क्यों की।

यह भी पढ़ें

ब्लास्ट की आवाज सुनकर घर से भागी-भागी फैक्ट्री पहुंची पत्नी..वहां जाकर जो दृश्य देखा, उसके हाथ-पैर कांप उठे

ये सब दुनिया से अगर मिट जाएं, तो क्या हो... देखिए खूबसूरत और शॉकिंग 16 तस्वीरें और सोचिए

'देखते हैं कैसे नहीं कटवाता है चालान' और पुलिसवालों ने मास्क न होने पर युवक को पटकर पैरों से दबा ली गर्दन

लॉकडाउन में बम्पर कमाई का अवसर, राजस्थान सरकार ने लांच की एक योजना, जिसके लिए दिया जाएगा 90% लोन

बेटे की करतूत से दु:खी थी यह बूढ़ी मां..एक गवाही ने करवा दी उसे उम्रकैद, जानिए फिर क्या हुआ