खाना खाने के बाद अक्सर है लोग कुछ ऐसी बेसिक गलती कर देते हैं जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बता दें कि खाना खाने के बाद आपको क्या नहीं करना चाहिए।

हेल्थ डेस्क : खाना हमारे दिन की सबसे इंपोर्टेंट चीज होती है। हम जो खाते हैं उससे हमें एनर्जी मिलती है और हम अपना काम अच्छी तरह से कर पाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि खाना खाने के बाद हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे इसका विपरीत प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ने लगता है। जैसे- हम मोटे होने लगते हैं या हमारा शरीर बीमारियों से घिर जाता है। ऐसे में जरूरी है कि खाने के बाद आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी 5 चीजें जो आपको खाने के बाद बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेड पर नहीं बैठे या लेटे
अक्सर ऐसा होता है कि खाना खाने के तुरंत बाद लोगों को बहुत आलस आता है और वो अपना मोबाइल फोन या लैपटॉप लेकर बेड पर जाकर बैठ या लेट जाते हैं। जबकि आपको खाना खाने के बाद 15 मिनट तक आपको छोटा-मोटा घर का काम करना चाहिए, जिससे आपको आलस ना आए।

नहाना 
खाना खाने के तुरंत बाद आपको कभी नहाना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे डाइजेशन खराब हो जाता है। अगर आपको खाना खाने के बाद नहाना भी है तो आप कम से कम 2 घंटे का गैप इसमें जरूर रखें।

वॉक करना 
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना है कि खाना खाने के बाद टहलना चाहिए। ऐसे में कुछ लोग खाना खाने के बाद लंबी सैर पर निकल जाते हैं लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। खाना खाने के बाद हमें बस सौ कदम चलने चाहिए। इसमें भी हमें आधे से एक घंटे का गैप रखना चाहिए।

चाय पीना 
खाना खाने के तुरंत बाद कई लोग चाय या कॉफी पीने के आदी होते हैं, लेकिन इससे हमें पेट संबंधी परेशानी हो सकती है और एसिडिटी और पाचन में भी दिक्कत होती है। ऐसे में खाना खाने के कम से कम 1-2 घंटे तक हमें चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए।

इन चीजों का सेवन करने से बचें
खाना खाने के बाद आप कभी भी कोल्ड्रिंक का सेवन नहीं करें। यह सेहत पर हानिकारक प्रभाव डालता है। इसके अलावा खाना खाने के तुरंत बाद आपको आइसक्रीम या कोई स्वीट डिश ही नहीं खानी चाहिए। इतना ही नहीं खाना खाने के तुरंत बाद कुछ लोगों को स्मोक करने की आदत होती है। यह आपके शरीर पर घातक प्रभाव डालती है, इसलिए इन चीजों का सेवन खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए।

और पढ़ें: क्या छोटे ब्रेस्ट साइज की वजह से आपका कॉन्फिडेंस भी होता है कम, तो करें इस तेल की मसाज

डिनर के बाद बस 2 मिनट का वॉक, इस जानलेवा बीमारी को कर सकता है कंट्रोल, स्टडी में खुलासा