रांची. शहर के न्यूक्लियस मॉल में परिवार के साथ घूमने गए 12 साल के बच्चे को एस्केलेटर में फंसकर जान गंवानी पड़ी।

ची. शहर के न्यूक्लियस मॉल में परिवार के साथ घूमने गए 12 साल के बच्चे को एस्केलेटर में फंसकर जान गंवानी पड़ी। यह हादसा शनिवार शाम हुआ। छठी क्लास में पढ़ने वाले पार्थिव साह फर्स्ट फ्लोर के एस्केलेटर में फंसकर दूसरे फ्लोर से नीचे गिर गया। 30 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण मासूम की स्पॉट पर मौत हो गई। वो अपनी बुआ और उनके परिवार के मॉल घूमने गया था।

मृतक की मां दुर्गा कोतवाली थाना में दारोगा हैं। वह प्रेग्नेंट हैं और एक महीने की छुट्टी पर हैं। पिता राजकुमार नेवी से रिटायर हैं। घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता तुरंत ऑर्किड अस्पताल पहुंचे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred