लॉकडाउन का सबसे बुरा असर देश के हजारों मजदूर परिवारों पर पड़ है। ऐसे समय में झारखंड में एक किन्नरों की टोली लोगों को मास्क और सैनेटाइजर बांट रही है।

जमशेदपुर (झारखंड). लॉकडाउन का सबसे बुरा असर देश के हजारों मजदूर परिवारों पर पड़ है। ऐसे समय में झारखंड में एक किन्नरों की टोली लोगों को मास्क और सैनेटाइजर बांट रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोज सुबह निकल जाती हैं गांववालों की मदद करने
दरअसल, यह नेक काम कर रही हैं जमशेदपुर की रहने वाली बेबो किन्नर। वह रोज सुबह अपनी टीम के साथ गांव में जाकर ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय के साथ फ्री में मास्क और सैनेटाइजर बांट रही हैं। उनका कहना है कि भगवान ने हमको भी दिल दिया है। संकट के समय अगर हम लोगों की मदद नहीं करेंगे तो वह आगे चलकर हमारी मदद नहीं करेंगे।

ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी को बांट रही हैं फेस मास्क 
किन्नर बेबो का कहना है कि हमारे ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी में भी कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए मैं अपने समुदाय के साथ-साथ कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों की भी मदद कर रही हूं। इसके लिए हम दिहाड़ी मजदूरों के लिए खाने का इंतजाम भी करते हैं और उनसे लॉकडाउन का पालन के लिए कह रहे हैं।