जमशेदपुर में हुए दंपत्ति की हथौड़े में हमला कर किए गए हत्याकांड में गायब हुई बेटी को पुलिस ने मंगलवार सुबह अरेस्ट कर लिया है। सोमवार को मृतक के घर में मिला था बेटी का लिखा हुआ सुसाइड नोट। मामले में पुलिस कर रही थी तलाश।

जमशेदपुर( झारखंड). जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट स्थित मंडल बस्ती में पति पत्नी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने दोनों की नाबालिग बेटी को हिरासत में लिया है। नाबालिग बेटी बिरसानगर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर से पकड़ी गई। उसके साथ एक युवक भी था। टेल्को थाना में पुलिस मृतकों की नाबालिग बेटी और युवक से पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद से 15 साल की बेटी लापता थी। घर से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें लिखा गया था कि पापा ने मम्मी को मार दिया है और मैं पापा को मारा वह आत्महत्या करने जा रही हूं। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस कुछ ही देर में पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। नाबालिक के साथ पकड़ा या युवक उसका प्रेमी बताया जा रहा है। टेल्को थाना में पुलिस दोनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्थानीय लोगो ने पकड़ा
सूत्रों के अनुसार नाबालिग युवती बिरसा नगर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में अपने युवक के घर पर थी। स्थानीय लोगों को जब इसकी भनक लगी तो लोगों ने मृतकों के बेटी के साथ युवक को भी पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से ही दोनों हरिओम नगर में पनाह लिए हुए थे। स्थानीय इस हत्याकांड में नाबालिग बेटी का भी हाथ हो सकता है। 

क्या था मामला
टेल्को मनीफीट स्थित मंडल बस्ती में रहने वाले दंपत्ति भुपेंद्र प्रसाद (40) और पत्नी सविता देवी (34) की घर में घुस हत्या कर दी गई थी। उन दोनों पर धारदार हथियार और हथौड़े से वार किया गया है, जिसके कारण उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 8 अगस्त की सुबह पड़ोसियों ने घर के बाहर खून देखा तो उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और भीतर घुसकर मृतको के शव बरामद किए थे। जबकि वारदात के बाद से उनकी 15 साल की बेटी लापता थी।

यह भी पढ़े- rajasthan weather:प्रदेश में मानसून मेहरबान, जमकर बरसे बादल, जानिए आपके जिलें क्या है मौसम का हाल