गुमला. झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई बहन की मौत हो गई। वहीं दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती काराया गया है।  

गुमला. झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई बहन की मौत हो गई। वहीं दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह
दरअसल, दर्दनाक घटना गुमला-घाघरा मार्ग पर गुरुवार सुबह हुई। जहां सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। बता दें कि एक बाइक पर युवक अपनी एक सगी व तीन ममेरी बहनों को तेज रफ्तार में लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

2 की मौके पर मौत, 2 हो गए घायल
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मरने वालों की पहचान 30 वर्षीय सुना उरांव और 26 वर्षीय कमला कुमारी के रूप में हुई। जबकि प्रीति व सोनी गंभीर रूप से घायल हैं।

लापरवाही पड़ गई भारी
हादसे के बाद कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। राहगीरों का कहना है कि हादसे की वजह बाइक चालक की लापरवाही है। लॉकडाउन में एक बाइक पर दो लोगों के बैठने की अनुमति है, इसके बावजूद उसपर चार लोग सवार थे। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था।