शराब की आदत अकसर घर-परिवार को तबाह कर देती है। झारखंड के गढ़वा में पति के शराब पीने की आदत से परेशान एक पत्नी ने जब उसे टोका, तो वो भड़क उठा। उसने पत्नी सहित खुद को आग लगा ली। घटना के वक्त उसके तीनों मासूम बच्चे वहीं मौजूद थे। वे डरे-सहमे खड़े रहे, लेकिन कुछ कर नहीं सके। मामूली झगड़े में महिला की जान चली गई। पति गंभीर रूप से जल गया है।

गढ़वा, झारखंड. शराब के नशे में हुए मामूली झगड़े के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी सहित खुद को आग लगा ली। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। दम्पती के तीन मासूम बच्चे हैं। घटना के समय वे भी घर में मौजूद थे। लेकिन वे डरे-सहमे खड़े रहे। वे अपनी मां को बचा नहीं सके। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। सामने आया है कि शख्स शराब पीने का आदी है। इसी बात पर उसका अकसर पत्नी से झगड़ा हो जाता था। सोमवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। पति गंभीर रूप से झुलस गया है। दम्पती रंका थाना क्षेत्र के रेफरल अस्पताल के पास रहते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात को घर से धुआं उठते देख पड़ोसी पहुंचे थे
पुलिस के अनुसार संतोष राम रेफरल अस्पताल के पास चाय-नाश्ते की दुकान चलाता है। जबकि खुशबू देवी(25) उसके कामकाज में हाथ बंटाती थी। सोमवार की शाम दोनों दुकान बंद करके घर चले गए थे। इस बीच संतोष ने शराब पी ली। फिर झगड़ा हो गया। रात करीब 8 बजे पड़ोसियों ने घर से धुआं उठते देखा। साथ ही चीखने की आवाजें भी आ रही थीं। लोग इकट्ठे हुए और आग बुझाई। इसके बाद दम्पती को रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर खुशबू ने दम तोड़ दिया। संतोष की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें
अपने मासूम बेटे को तिल-तिल मरते देखकर रोये जा रहे थे मां-बाप, CM हुए भावुक