झारखंड के रांची से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज 23 दिन की एक नवजात बच्ची के पेट में से 8 भ्रूण निकाले गए हैं। यह अनोखा मामला देख डॉक्टरों के होश उड़ गए। उन्होंने का यह देश ही नहीं दुनिया  का ऐसा पहला मामला है।

रांची, झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने ने आया है। जहां डॉक्टरों ने एक 23 दिन की बच्ची के पेट से आठ भ्रूण निकाले हैं। बच्चों के पेट से ऐसा बहुत ही कम होता है कि उनके पेट से भ्रूण निकलें। क्योंकि ऐसे मामले रेयर होते हैं। लेकिन एक बच्ची के पेट से इस तरह से 8 भ्रूण निकलना यह देश ही नहीं दुनिया का पहला केस है। जो बेहद शॉकिंग है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवजात का पेट दर्द होने पर निकाले 8 अविकसित भ्रूण
दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला रांची के रानी चिल्ड्रन अस्पताल का है। जहां नवजात के पेट में दर्द हुआ तो परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए बच्ची के ट्यूमर से 8 अविकसित भ्रूण निकाले। यह पूरा मामला 2 नवंबर यानी बुधवार को सामने आया है। जब नवजात का ऑपरेशन किया गया।

5 से 10 लाख बच्चों में ऐसा एक केस
नवजात बच्ची का ऑपरेशन करने वाले डॉ. इमरान हैं, जिन्होंने बच्ची के पेट से यह भ्रूण निकाले हैं। उनका कहना है कि दुनिया में 5-10 लाख बच्चों में से किसी एक में इस तरह का मामला आता है। अब तक पूरी दुनिया में ऐसे 200 से भी कम केस मिले हैं। वहीं भारत का इस तरह का है यह पहला मामला है। क्योंकि इससे पहले पेट से एक या दो भ्रूण निकाले गए हैं। लेकिन 8 भ्रूण निकालना यह तो शॉकिंग है। इस तरह के मामलों को फीटस इन फीटू कहते हैं। 

सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों लगा क्या है पूरा मामला
बता दें कि झारखंड के रामगढ़ में रहने वाली महिला ने 23 दिन पहले 10 अक्टूबर को इस बच्ची को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के बाद से उसके पेट में दर्द हो रहा था। जब रामगढ़ की अस्पताल में कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची के पेट में ट्यूमर है। तो परिवार ने नवजात को 2 नवंबर यानी बुधवार को रांची के रानी चिल्ड्रन अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद ऑपरेशन के जरिए बच्ची के पेट से भ्रूण निकाले गए। 

यह भी पढ़े- 8 साल की बच्ची ने सुनाई शॉकिंग आपबीती, सुनकर चौंक गए घरवाले, फिर की मासूम के काम की तारीफ