वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में हर छोटी-बड़ी चीज का नेगेटिव और पॉजिटिव असर होता है।

उज्जैन. वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर छोटी-बड़ी चीज घर में रहने वाले हर सदस्य पर नेगेटिव या पॉजिटिव असर डालती है। यहां तक कि अगर घर की किसी खि़ड़की का कांच भी टूटा हो तो उसका असर भी घर पर होता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, कई बार हम छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते, लेकिन ये चीजें भी हम पर नेगेटिव इफेक्ट डालती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही वास्तु दोषों के बारे में बता रहे हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. अगर आपके बच्चे दीवारों पर पेंसिल या पेन से लिखते हैं तो इससे भी नेगेटिविटी बढ़ती है।
2. घर के दरवाजे या खिड़कियां बंद करते समय आवाज करते हैं तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। इससे घर का आभा मंडल प्रभावित होता है।
3. घर में कभी भी कबाड़ इकट्ठा न होने दें।
4. अगर घर में बंद घड़ियां हैं तो उन्हें हटा दें या दोबारा चालू करवा लें।
5. गमलों में लगाएं पौधे अगर सूख जाएं तो उन्हें तुरंत हटा दें।
6. नलों से पानी टपकता हो तो उन्हें जल्दी ही सुधरवा लें।
7. घर का समय-समय पर रंग-रोगन करवाते रहें। इससे पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
8. टूटी-फूटी तस्वीरें या शो-पीस घर में हो तो उन्हें हटा दें।
9. घर में हिंसक जानवरों की निराशावादी तस्वीरें नहीं लगाएं।
10. शाम के समय घर में अंधेरा न रखें। पूरे घर की लाइट थोड़ी देर के लिए जरूर लगाएं।