ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही खास ग्रह है। इस ग्रह का राशि परिवर्तन काफी खास माना जाता है। शुक्र एक राशि में लगभग 23 दिन रहता है, इसके बाद वह राशि चक्र में आगे बढ़ता है यानी राशि बदलता है। शुक्र सुख और सौंदर्य का कारक ग्रह है। 

उज्जैन. यह ग्रह ज्योतिष में प्रेम, रिश्ते, विवाह, जीवनसाथी, विलासिता, समृद्धि, आभूषण, वाहन आदि का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र ग्रह का जन्म कुंडली में कमजोर या मजबूत होना बहुत मायने रखता है, क्योंकि जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति इसी से होती है। मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं तो कन्या राशि में इन्हें नीच का माना जाता है। शुक्र का गोचर विभिन्न भावों में अलग-अलग फल प्रदान करता है इस बार 8 दिसंबर को ये ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 30 दिसंबर तक रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का किस राशि पर क्या असर होगा, आगे जानिए…

मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ परिणाम देगा। आपके कर्म स्थान में चंद्र और शुक्र की युति कार्यक्षेत्र में प्रगति दिलाएगी। सरकार की तरफ से मेष राशि के जातकों को यश, मान, प्रतिष्ठा मिलेगी तथा लाभदायी कार्य पूरे कर सकेंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ राशि
इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभप्रद साबित होगा। आपके दसवें भाव में सूर्य-केतु-बुध और शुक्र का योग बन रहा है। ग्रहों की यह स्थिति कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कोई बड़ा परिवर्तन लाएगा। वर्तमान समय में आपकी मेहनत निश्चित रूप से रंग लाएगी। आपकी धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर होंगी। नई नौकरी मिलने के आसार हैं। 

सिंह राशि
इस राशि वालों के लिए ये समय बेहद शुभ रहने वाला है। आपके लिए शुक्र ग्रह का गोचर वित्तीय लाभ देने वाला रहेगा। मस्तिष्क और मन शांत रखें। शुक्र के मकर राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगों को कोई बढ़िया समाचार अथवा लाभ होगा। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आय अच्छी रहने की वजह से आपको परेशानी नहीं होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। 

कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए गोचर लाभप्रद साबित होगा। आपको धन लाभ होने के प्रबल आसार रहेंगे। आपको वित्तीय लाभ होगा और अधिक कमाई के प्रयास का अभी वास्तविक फल मिलता प्रतीत होगा। नौकरी में नए अवसर के इच्छुक लोगों के लिए शुभ समय है। कार्य हेतु विदेश जाने का योग बनेगा। नौकरी में पदोन्नति होने की उम्मीद है। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धन-लाभ होगा।